- Hindi News
- Local
- Mp
- Niwari
- Kanak Bhawan Mahotsav Orchha Visit | Collector Jamuna Bhide Inspection
कनक भवन महोत्सव की तैयारियां जोरों पर:व्यवस्थाएं देखने पहुंचे कलेक्टर-एसपी, जरूरी इंतजाम पुख्ता करने के दिए निर्देश
- कॉपी लिंक

निवाड़ी जिले के ओरछा में 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक नूतन श्री कनक भवन प्रवेश महोत्सव होगा। सोमवार को कलेक्टर जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया और जिला सीईओ रोहन सक्सेना ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने क
कलेक्टर ने ओरछा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरएस पटैरिया से लाइट, पानी और चलित शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा।
श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने पार्किंग, फायर ब्रिगेड की तैनाती और सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आने वाले संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
कथा स्थल पर भंडारे के लिए पर्याप्त पेयजल और साफ-सफाई रखने को कहा गया। सुरक्षा के लिए बेतवा नदी के किनारे फेंसिंग या जाली लगाने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामस्वरूप पटेरिया, तहसीलदार जगदीश रंधावा, मंदिर प्रबंधन से जुड़े संत अनिरुद्ध दास जी और राधेश्याम जी मौजूद रहे। आश्रम के संत-महात्माओं के साथ मुकेश दीक्षित और सुरेंद्र तिवारी भी उपस्थित थे।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















