- Hindi News
- Local
- Mp
- Panna
- Panna ATM Fraud | Fatehpur Gang Arrested For Stealing Cash In Ajaygarh
ATM में प्लेट लगा रुपए निकालने के चार आरोपी गिरफ्तार:खाते से 8 हजार कटे; कैश नहीं निकला, फतेहपुर के युवक अजयगढ़ से गिरफ्तार
- कॉपी लिंक

पन्ना जिले के अजयगढ़ में ATM के कैश स्लॉट पर नकली प्लेट लगाकर रुपये निकालने वाले गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से आए थे। वे ग्राहकों के खाते से रुपए कटने के बाद मशीन में फंसे नोट निकाल लेते थे।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 22-23 नवंबर की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे की है। अजयगढ़ के बुद्धू चौराहे पर भारतीय स्टेट बैंक के ATM से महेश कुमार यादव अपने परिचित को देने के लिए 8 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे।

उन्होंने UPI QR कोड से लेनदेन किया। मोबाइल पर ट्रांजेक्शन सफल होने का संदेश आया और मशीन से नोट गिनने की आवाज भी सुनाई दी। लेकिन कैश बाहर नहीं आया और उनके खाते से 8 हजार रुपये कट गए। जांच में कैश स्लॉट पर नकली प्लेट लगी मिली। इसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।
घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अजयगढ़ थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज देखी और संदिग्धों की पहचान की।

इसके बाद छटवांमील तिराहे के पास संदिग्ध लोगों की सूचना पर टीम वहां पहुंची। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम धीरेन्द्र कुमार लोधी, योगेन्द्र सिंह, लाखन सिंह लोधी और अमर कुमार लोधी हैं। चारों फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रो गांव के रहने वाले हैं।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















