शिवपुरी में जनसुनवाई में शादीशुदा युवती ने जहरीला पदार्थ खाया:बोली- ससुराल वालों ने पीटा, घर से निकाला, पति ने कहा- किडनैप करके शादी कराई

शिवपुरी।3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

शिवपुरी में ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुलिस की कार्रवाई से नाराज एक 22 वर्षीय शादाशुदा युवती ने मंगलवार को एसपी की जनसुनवाई के दौरान जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवती अपने साथ एक सुसाइड नोट भी लेकर पहुंची थी। घटना के बाद

.

महिला का आरोप है कि पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट की शिकायत पर सही धाराएं नहीं लगाईं। वहीं, दूसरी ओर उसके पति ने इस शादी को ही जबरन बताते हुए महिला और उसके मायके वालों पर अपहरण व मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।

दहेज और दूसरी शादी के विरोध पर विवाद

दतिया निवासी माही उर्फ प्रियंका रावत ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उसने नरवर के ग्राम खिरिया निवासी प्रदीप रावत से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह केवल दो दिन ही ससुराल में रही, जिसके बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने उसे मायके छोड़ दिया। हाल ही में उसे पता चला कि उसका पति प्रदीप घाटमपुर की एक युवती से दूसरी शादी करने जा रहा है। इसी का विरोध करने के लिए वह 6 नवंबर को मायके पक्ष और कुछ एससी-एसटी समाज के लोगों के साथ अपनी ससुराल पहुंची थी।

प्रियंका का आरोप है कि वहां पति प्रदीप, कुलदीप, पूजा और अन्य लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की, महिलाओं के मोबाइल तोड़ दिए और गहने लूट लिए। साथ ही दो गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।

थाने के चक्कर लगाकर परेशान हुई युवती

युवती ने नरवर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह और मगरौनी चौकी प्रभारी वीरेंद्र परिहार पर आरोप लगाया कि घटना के करीब 8 घंटे बाद एफआईआर तो दर्ज की गई, लेकिन उसमें लूट और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं नहीं लगाई गईं।

वह लगातार धाराएं बढ़वाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही। एक दिन पहले एसपी से मिलने पर उसे कार्रवाई का भरोसा मिला था, लेकिन कोई सुनवाई न होने से परेशान होकर वह मंगलवार को सुसाइड नोट लेकर जनसुनवाई में पहुंची और जहर खा लिया।

थाना प्रभारी बोले- अगले ही दिन जोड़ दी थी एससी-एसटी एक्ट की धारा

वहीं नरवर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसी दिन बीएनएस (BNS) की धारा 74, 115(2), 296(अ), 351(3), 191(2) और 324(5) के तहत मारपीट, अश्लील हरकत, धमकी, दंगा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया गया था।

घटना के समय पीड़ितों में एससी-एसटी वर्ग का कोई व्यक्ति सामने नहीं आया था, इसलिए तब यह धारा नहीं जुड़ी थी। अगले दिन संबंधित फरियादी के आने पर एससी-एसटी एक्ट की धारा भी एफआईआर में जोड़ दी गई थी। ऐसे में महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह समझ से परे है।

पति बोला- ग्वालियर से अपहरण कर जबरन कराई गई थी शादी

दूसरी तरफ, पति प्रदीप रावत ने इस पूरे मामले में अलग ही कहानी बयां की है। प्रदीप का दावा है कि 8 मार्च 2026 को प्रियंका उर्फ माही ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर ग्वालियर से उसका अपहरण किया था और जबरन उससे शादी कर ली थी। इस संबंध में उसके भाई ने ग्वालियर के झांसी रोड थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

प्रदीप के अनुसार, उसने हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में याचिका भी दायर की थी, जिस पर 26 मार्च को कोर्ट ने जांच करने, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और उसे सुरक्षा देने के आदेश दिए थे।

प्रदीप ने उल्टा आरोप लगाया है कि 6 नवंबर को प्रियंका, उसके भाई योगेश, बहन पूनम, सुदामा पाराशर, गुड्डी जाटव और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों व हथियारों के साथ उसके घर पर हमला किया और उसके, भाई कुलदीप व परिवार के साथ मारपीट की। प्रदीप ने भी नरवर पुलिस को आवेदन देकर इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links