- Hindi News
- Local
- Mp
- Sidhi
- Lokayukta Rewa Trap | Hanumangarh Babu Caught Red Handed Taking Bribe
उप तहसील का बाबू 10 हजार की घूस लेते पकड़ाया:लोकायुक्त रीवा ने हनुमानगढ़ में की कार्रवाई, कार्रवाई रुकवाने मांगे थे 15 हजार
- कॉपी लिंक

सीधी जिले की हनुमानगढ़ उप तहसील में पदस्थ बड़े बाबू भूपेंद्र सिंह चौहान को लोकायुक्त रीवा की टीम ने गुरुवार शाम 4 बजे 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। टीम ने उन्हें कार्यालय के चेंबर में पकड़ा।
ये है पूरा मामला शिकायतकर्ता हीरालाल कोल (57), ग्राम देवरछ, थाना रामपुर नैकिन के रहने वाले हैं। उन्होंने 18 नवंबर 2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि भूपेंद्र सिंह चौहान ने पैतृक जमीन को सरकारी भूमि घोषित करने की कार्रवाई रुकवाने के बदले 15 हजार रुपए मांगे थे।

ट्रैप टीम ने की कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम ने मांग का सत्यापन कराया। पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रैप टीम बनाई गई। तय योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता 10 हजार रुपए लेकर आरोपी के पास पहुंचे। रकम लेते ही टीम ने भूपेंद्र सिंह चौहान को पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त निरीक्षक एस. राम मरावी ने कार्रवाई की पुष्टि की। टीम आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक एस. राम मरावी, निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया और लोकायुक्त कार्यालय रीवा की टीम शामिल रही।
कार्रवाई की अन्य तस्वीरें…



खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















