नाबालिगों से दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन:विधायक मुकेश टंडन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा; दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

विदिशा2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। विधायक मुकेश टंडन के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पीड़ित बच्चियों को न्याय दिलाने

.

दो अलग-अलग इलाकों में सामने आईं घटनाएं

शहर के दो अलग-अलग इलाकों में दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। एक मामले में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है। वहीं, अशोक नगर रोड स्थित एक मल्टी में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।

संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को ऐसी सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का अपराध करने से पहले सोचे।

विधायक ने तोपपूरा की घटना का भी जिक्र किया

विधायक मुकेश टंडन ने तोपपूरा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर भवन बनाया गया था। रिहायशी इलाके में व्यावसायिक गतिविधियां भी चल रही थीं। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी नियमों के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

टंडन ने बताया कि आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत की थी और नगर पालिका पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को पूरे शहर की मांग बताया।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links