छठ घाटों की सफाई में जुटी एमसीडी, विशेष टीमें तैनात:कृत्रिम घाटों से निकाला जा रहा पानी, कचरा और अस्थायी ढांचे हटाने का काम तेज

नई दिल्ली53 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
छठ घाट पर सफाई करती हुई एमसीडी की विशेष टीमें। - Dainik Bhaskar
छठ घाट पर सफाई करती हुई एमसीडी की विशेष टीमें।

छठ पूजा संपन्न होने के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने घाटों की सफाई का अभियान तेज कर दिया है। सभी 12 जोन में विशेष टीमें तैनात की गई हैं। घाटों से कचरा हटाने, टेंट और अस्थायी ढांचे खोलने के साथ कृत्रिम घाटों से पानी निकाला जा रहा है। इसका मकसद जलभरा

.

निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने सभी जोनल उपायुक्तों को सुबह और शाम के अर्घ्य के बाद तत्काल सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। पूर्वी जोन में कचरे को अलग-अलग एकत्र करने के लिए ट्विन-बिन ई-रिक्शा लगाए गए।

यहां तीन पालियों में सफाई कर्मचारी तैनात रहे। धूल नियंत्रण के लिए पानी के टैंकर और स्प्रिंकलर भी लगाए गए। वहीं, दक्षिणी जोन के 23 वार्डों में 150 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी और 23 टिप्पर तैनात किए गए।

घाटों की सफाई पूरी होने तक जारी रहेगा अभियान

पश्चिमी जोन में अतिरिक्त कर्मचारियों की मदद से घाटों का कचरा हटाया गया। आयोजकों के सहयोग से अस्थायी ढांचे भी हटाए जा रहे हैं। सेंट्रल, सेंट्रल नॉर्थ और पुरानी दिल्ली समेत अन्य जोन में अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण किया।

निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने निर्देश दिए कि पूजा समाप्त होने के बाद भी सफाई अभियान जारी रहे। सभी घाटों और आसपास के इलाकों को प्राथमिकता के आधार पर पूरी तरह स्वच्छ बनाया जाए।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links