- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar BJP Leaders Prashant Gambhir & Surendra Dhogdi Join AAP
पंजाब चुनाव 2027 से पहले जालंधर में भाजपा को झटका:युवा मोर्चा नेता प्रशांत गंभीर और पूर्व डीएसपी सुरेंद्र कुमार धोगड़ी आप में शामिल
- कॉपी लिंक

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रशांत गंभीर और पूर्व डीएसपी सुरेंद्र
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर की राजनीति में बड़ा दांव खेलते हुए भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश नेता प्रशांत गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जालंधर उत्तर की राजनीति में प्रशांत गंभीर एक अहम और सक्रिय चेहरा माने जाते हैं।

पार्टी में शामिल होने के बाद प्रशांत गंभीर ने कहा कि उन्होंने यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे पंजाब में हो रहे लगातार विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया है। उन्होंने पंजाब सरकार की विकास-उन्मुख सोच पर पूरा भरोसा जताया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके आने से जालंधर उत्तर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। पूर्व डीएसपी सुरेंद्र कुमार धोगड़ी ने आप ज्वॉइन किया
दूसरी ओर, पुलिस सेवा से रिटायर हुए पूर्व डीएसपी सुरेंद्र कुमार धोगड़ी ने भी आज राजनीति में अपना पहला कदम रखा है। डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त होने के तुरंत बाद उन्होंने सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में 'आप' जॉइन कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की है। सुरेंद्र कुमार धोगड़ी जालंधर देहाती दे चुके है सेवा
सुरेंद्र कुमार धोगड़ी जालंधर देहाती क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और इलाके में उनकी अच्छी पहचान है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष आभार व्यक्त किया है। इन दोनों चेहरों के जुड़ने से आगामी चुनावों में पार्टी को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















