- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Punjab Assembly Election Political News । BJP Akali Dal Seat Sharing List Viral
LIVEपंजाब की चुनावी खबरें:BJP-अकाली दल के सीट बंटवारे की फेक लिस्ट वायरल, SAD ने कहा- फर्जी पोस्ट पर भरोसा न करें
जालंधर1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सियासी माहौल गर्माया हुआ है। लोगों को अभी से पार्टी के हक में रिझाने के लिए हर पार्टी ग्राउंड पर उतर आई है।
.
आज के बड़े बयान….
- BJP-अकाली दल के उम्मीदवारों की फेक सूची: पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन के बाद उम्मीदवारों की एक सूची वायरल हुई है। जिसमें दोनों की सीटों के बारे में बताया गया है, लेकिन शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा के साथ सीट बंटवारे की वायरल सूची को फर्जी बताया है।
- पार्टी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों और शरारती तत्वों की ओर से संभावित सीटों के बंटवारे को लेकर झूठी सूची सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। इसका कोई आधार नहीं है।
- SAD ने कहा- फर्जी पोस्ट पर भरोसा न करें: अकाली दल ने स्पष्ट किया कि जब भी शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऐसी फर्जी पोस्ट पर भरोसा न करें।






















