फिरौती-फायरिंग मामले में गैंगस्टर काली गिरफ्तार:मोहाली पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई, कोर्ट ने दो दिन के रिमांड पर भेजा

मोहाली2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
गैंगस्टर काली की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
गैंगस्टर काली की फाइल फोटो।

मोहाली में तीन घरों पर फायरिंग और 5-5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद गैंगस्टर रविंदर सिंह उर्फ काली को गिरफ्तार किया गया है।

.

मोहाली पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लेकर आई। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब उससे फायरिंग की वारदातों और आरोपियों से संपर्क को लेकर पूछताछ करेगी। पहले गिरफ्तार किए गए शूटर्स और उनके मददगारों ने पूछताछ में काली के इशारे पर वारदातें करने की बात कही थी।

तीन घरों पर फायरिंग के मामलों में पूछताछ

मोहाली पुलिस के मुताबिक, बुड़ैल जेल में बंद रविंदर सिंह उर्फ काली को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे फेज-10 और सेक्टर-104 समेत तीन घरों पर हुई फायरिंग के मामलों में पूछताछ करेगी। इन मामलों में पहले गिरफ्तार किए गए शूटर्स और उनके मददगारों ने पूछताछ के दौरान बताया था कि वे जेल में बंद काली के संपर्क में थे और उसके कहने पर वारदातों को अंजाम दिया गया।

उस समय मोहाली के एसएसपी वरुण शर्मा ने दावा किया था कि जेल से गैंग चलाया जा रहा है। हालांकि, चंडीगढ़ के एसएसपी ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए सबूत पेश करने को कहा था।

विदेश में बैठे कुलवीर ने मांगी थी फिरौती

पुलिस के अनुसार, विदेश में बैठे कुलवीर सिंह सिद्धू ने तीनों फायरिंग की घटनाओं से पहले पीड़ितों से 5-5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने उनके घरों को निशाना बनाया।

पहली वारदात 4-5 सितंबर की रात फेज-10 में हुई थी। यहां संजय जुडेजा के घर पर फायरिंग की गई। इसके बाद 7 सितंबर को उनके पार्टनर बलजीत सिंह के घर को निशाना बनाया गया। तीसरी घटना 14 सितंबर को सेक्टर-104 में हुई, जहां जगदीप सिंह मान के घर पर गोलियां चलाई गईं। इस दौरान घर में काम कर रहा सचिन गोली लगने से घायल हो गया था।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links