संगरूर BJP दफ्तर धमाका केस, पाकिस्तानी हैंडलर कनेक्शन:आरोपियों की हिरासत 40 दिन बढ़ी, NIA ने मांगा था 60 दिन का समय

मोहाली4 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
हमले की जांच करते सुरक्षाकर्मी (फाइल फोटो)। - Dainik Bhaskar
हमले की जांच करते सुरक्षाकर्मी (फाइल फोटो)।

संगरूर में स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के सनसनीखेज मामले में मोहाली स्थित NIA की विशेष कोर्ट ने गिरफ्तार चारों आरोपियों हैपी सिंह, जसप्रीत सिंह, शाहनवाज खान और करणवीर सिंह की न्यायिक हिरासत तथा जांच के लिए समय 40

.

NIA के सरकारी वकील ने UAPA की धारा 43D(2) के तहत 60 दिन का अतिरिक्त समय मांगते हुए दलील दी कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान विदेशी हैंडलरों के नाम सामने आए हैं, जिनकी पुष्टि की जानी बाकी है।

आरोपियों से जब्त मोबाइल फोन और लैपटॉप का फॉरेंसिक डेटा 5 नवंबर 2026 को लैब से प्राप्त हुआ है। डेटा काफी अधिक होने के कारण उसका विश्लेषण करने के लिए समय की जरूरत है।

इसके अलावा आरोपी शाहनवाज खान के भारत और दुबई में कारोबार, हवाला ऑपरेटरों तथा पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के माध्यम से हुए बैंक लेन-देन से जुड़ी कथित साजिश का खुलासा करना भी जांच का हिस्सा है।

कोर्ट ने 40 दिन बढ़ाई न्यायिक हिरासत

बचाव पक्ष के वकीलों ने NIA की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि संगरूर कोर्ट पहले ही 30 दिन का अतिरिक्त समय दे चुकी है, इसलिए दोबारा समय नहीं बढ़ाया जाना चाहिए।

हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों और पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से जुड़े साक्ष्यों को देखते हुए अतिरिक्त समय देना उचित है।

कोर्ट ने आरोपियों के अधिकारों और जांच एजेंसी की जरूरतों के बीच संतुलन बनाते हुए 120 दिन की हिरासत अवधि पूरी होने के बाद अगले 40 दिनों के लिए जांच और न्यायिक हिरासत बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

यह अवधि हैपी सिंह और जसप्रीत सिंह के लिए 26 नवंबर 2026 से, शाहनवाज खान के लिए 3 दिसंबर 2026 से और करणवीर सिंह के लिए 9 दिसंबर 2026 से लागू होगी।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 26 और 27 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि को आरोपी हैपी सिंह और जसप्रीत सिंह ने संगरूर स्थित भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका था।

जांच में सामने आया कि यह घटना सह-आरोपी शाहनवाज खान और पाकिस्तान में बैठे फरार हैंडलर ‘राणा भाई’ के निर्देशों पर अंजाम दी गई थी। इस काम के बदले शाहनवाज और करणवीर ने हैपी सिंह के बैंक खाते में पैसे भी ट्रांसफर किए थे।

पंजाब पुलिस ने जुलाई-अगस्त 2026 के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में केंद्र सरकार के निर्देशों पर 19 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस मामले को दोबारा दर्ज कर जांच अपने हाथों में ले ली थी।

जांच के दौरान आरोपी हैपी सिंह और जसप्रीत सिंह को 28 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी शाहनवाज को 4 अगस्त 2026 और आरोपी करणवीर को 10 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी हैपी सिंह, जसप्रीत सिंह और शाहनवाज के मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे लैपटॉप आदि जब्त किए गए थे।

अब तक की जांच में आरोपी शाहनवाज के पास पैसे आने के स्रोत का पता नहीं चल सका है। भारत और दुबई में उसके वास्तविक कारोबार और हवाला ऑपरेटरों और पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के साथ उसके संबंधों की जांच और विश्लेषण किया जाना बाकी है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links