सिख स्वरूप में रैंप कर छाईं मॉडल नवजोत कौर:कनाडा फैशन शो में दस्तार सजाकर बढ़ाया मान; बोलीं- यह तो सिर्फ शुरुआत है

पठानकोट3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
सिख स्वरूप में रैंप वॉक कर छाईं मॉडल नवजोत कौर। - Dainik Bhaskar
सिख स्वरूप में रैंप वॉक कर छाईं मॉडल नवजोत कौर।

कनाडा के अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे पर पूरे गौरव, रौब और सम्मान के साथ दस्तार (पगड़ी) सजाकर रैंप वॉक करने वाली पंजाबी मूल की सिख महिला मॉडल नवजोत कौर इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। टोरंटो में आयोजित एक फैशन शो के दौरान अपनी शानदार प्रस्तुति से

.

फैशन शो के दौरान अन्य मॉडल्स के बीच सिर ऊंचा करके खड़ी नवजोत कौर ने पूरे आत्मविश्वास और शानो-शौकत के साथ अपनी सिख पहचान को प्रस्तुत किया। दस्तार सजाकर रैंप पर उतरने के उनके इस कदम ने दुनिया को अपनी पहचान, समृद्ध इतिहास और आस्था पर अडिग रहने का सशक्त संदेश दिया है।

नवजोत बोली, यह तो केवल शुरुआत, अभी लंबा सफर तय करना है।
नवजोत बोली, यह तो केवल शुरुआत, अभी लंबा सफर तय करना है।

दस्तार पहनकर किया रैंप वॉक

नवजोत कौर के इस अद्वितीय स्वरूप ने सोशल मीडिया यूजर्स और दर्शकों के दिलों को छू लिया है। इंटरनेट पर हर कोई उनके आत्मविश्वास और अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में अपनी जड़ों का प्रतिनिधित्व करने के अंदाज की खुलकर सराहना कर रहा है।

गौरतलब है कि नवजोत कौर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अक्सर उनकी ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं, जिनमें वह पूर्ण सिख स्वरूप में दस्तार सजाकर पूरे रौब और गरिमा के साथ नजर आती हैं।

सोशल मीडिया पर बटोर रही हैं जमकर सुर्खियां।
सोशल मीडिया पर बटोर रही हैं जमकर सुर्खियां।

नवजोत बोलीं- यह तो केवल शुरुआत, अभी लंबा सफर तय करना है

सोशल मीडिया अकाउंट पर फैशन शो की तस्वीरें साझा करते हुए नवजोत कौर ने इस ऐतिहासिक पल को एक लंबे सफर की शुरुआत बताया। अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा कि अभी लंबा रास्ता तय करना है, यह तो केवल शुरुआत है।

नवजोत ने लिखा कि मैंने कभी इसकी कल्पना नहीं की थी, लेकिन निश्चित रूप से इसे हासिल कर लिया है। आप अपनी पहचान, इतिहास और विश्वास को साथ लेकर दुनिया के हर मंच पर मजबूती से खड़े हो सकते हैं। बस अपने भीतर बसने वाली उस परम शक्ति पर विश्वास रखें। नवजोत का कहना है कि उसने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और आने वाले वर्षों में भी ऐसा ही करती रहेगी।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links