- Hindi News
- Local
- Punjab
- Patiala
- Patiala Police Encounter | Two Shooters Arrested After Firing Incident
पटियाला प्रापर्टी डीलर फायरिंग, दो शूटर मुठभेड़ में घायल:घेराबंदी करने पर पुलिस टीम पर की फायरिंग, दो पिस्टल व बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद
- कॉपी लिंक

प्रॉपर्टी डीलर सुखविंदर सिंह गागू पर हुई फायरिंग के मामले में पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीड़ खेड़ी गुजरा इलाके में हुई एक मुठभेड़ के बाद वारदात को अंजाम देने वाले दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों
घायल शूटरों की पहचान पटियाला निवासी सनी और अश्वनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने बीते दिन योगेश नेगी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर सुखविंदर सिंह गागू पर फायरिंग की थी।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों शूटर डकाला रोड की तरफ आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने बीड़ खेड़ी गुजरा क्षेत्र में सख्त नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों की चलाई दो गोलियां पुलिस की गाड़ी पर जा लगीं।

जवाबी फायरिंग में घायल हुए शूटर, हथियार बरामद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सनी और अश्वनी दोनों घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत दोनों को काबू कर अस्पताल पहुंचाया। मुठभेड़ स्थल से आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा .30 बोर और .32 बोर की दो पिस्तौलें बरामद की गई हैं। पुलिस अब इस मामले में शामिल तीसरे आरोपी योगेश नेगी की तलाश और वारदात के पीछे की पूरी साजिश की गहन जांच कर रही है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















