- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- BSF Seizes Heroin In Tarn Taran | Punjab Border Drug Smuggling Update
तरनतारन में बीएसएफ ने चलाया चेकिंग अभियान:खेत से 4 किलो हेरोइन, 5 किलो अफीम बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- कॉपी लिंक

तरनतारन में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में नाकाम कर दिया।
सीमावर्ती गांव कलस और माड़ी कंबोके के खेतों से कुल 4 किलो 34 ग्राम हेरोइन, 4 किलो 965 ग्राम अफीम और भारी मात्रा में संदिग्ध पैकिंग सामग्री बरामद की गई है। दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कलस में रूटीन गश्त के दौरान मिली हेरोइन
बीएसएफ की बीओपी (सीमा चौकी) राजा ताल की बटालियन के कमांडर बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व में जवान सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के सेक्टर राजा ताल से सटे गांव कलस के इलाके में रूटीन गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान संदेह होने पर खेतों में चलाए गए विशेष तलाशी अभियान में छिपाकर रखी गई 4 किलो 34 ग्राम हेरोइन और 402 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद हुई।
बीएसएफ ने बरामद खेप को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सराय अमानत खां पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 160 (एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 61-85 और बीएनएस की धारा 25, 26 व 29) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खालड़ा में ड्रोन से गिराया गया अफीम का पैकेट बरामद
दूसरी बड़ी सफलता सोमवार को ही भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे खालड़ा सेक्टर के गांव माड़ी कंबोके में मिली, जहां किसान निशान सिंह पुत्र कारज सिंह के खेत में ड्रोन के जरिए गिराया गया एक पीला पैकेट मिला।
खालड़ा थाने के एएसआई जगरूप सिंह ने बताया कि बीएसएफ की बीओपी से सूचना मिलने के बाद पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
पैकेट की जांच करने पर उसमें से 4 किलो 965 ग्राम अफीम और 677 ग्राम पैकिंग का सामान बरामद हुआ। बीएसएफ अधिकारियों ने बरामद सामग्री खालड़ा पुलिस को सौंप दी है।
एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज
एएसआई जगरूप सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाना खालड़ा में मुकदमा नंबर 362 दर्ज किया गया है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18-सी, 61-85, आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 और बीएनएस (संबंधित अधिनियम) की धारा 25, 26 व 29 के तहत केस दर्ज किया है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















