प्रेम-प्रसंग में अनबन के बाद युवक को जमकर पिटवाया:महिला ने 3-4 युवकों को पीटने भेजा था; हमलावर फरार

अलवर2 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने आपसी अनबन के बाद हमलावर युवकों को भेजकर मारपीट करवाई है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद सामने आ रहा है। घायल का जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

जानकारी अनुसार घायल व्यक्ति एक महिला के संपर्क में था। दोनों के बीच अनबन हो गई थी। विवाद बढ़ने पर महिला ने कुछ लोगों को बुलाया। इसके बाद घायल के घर भेजकर उसके मारपीट करवाई। तीन से चार युवक ताबड़तोड़ हमला किया। घटना के बाद हमलावर भाग गए।

घायल के परिजनों ने उसे अलवर जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। परिजनों का कहना है कि वे आरोपियों के खिलाफ अखेपुरा थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.

    Rajasthan Latest News

    Today Weather Update

    Our Group Site Links