अलवर-कांग्रेस के अर्जुन सिंह बन सकते हैं उपजिला प्रमुख:निर्विरोध बनना लगभग तय; बीजेपी से किसी ने नहीं भरा नामांकन

7 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर जिले में उप जिला प्रमुख कांग्रेस का बनना तय है। कांग्रेस ने जिला परिषद सदस्य अर्जुन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। अर्जुन सिंह के निर्विरोध उप जिला प्रमुख बनना लगभग तय है।

जिला प्रमुख का चुनाव हारने के बाद बीजेपी की बाड़ेबंदी में जिला परिषद सदस्य नहीं हैं। वे बुधवार को जिला प्रमुख का वोट करने के बाद अलग-अलग जगहों पर निकल गए।

कांग्रेस के अर्जुन सिंह वार्ड 32 से जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीते हैं। अर्जुन सिंह अलवर जिले के गोविंदगढ़ के रहने वाले हैं। ये औड़ राजपूत समाज से हैं, जो पुराने कांग्रेसी हैं।

कांग्रेस की अनीता मीणा बनीं हैं जिला प्रमुख

अलवर में कांग्रेस की अनीता मीणा जिला प्रमुख बन गई हैं। अनीता मीणा को 39 में से 31 वोट मिले और भाजपा की संतोष मीणा को केवल 8 वोट मिले। इसमें भाजपा के 4 सदस्य, दो निर्दलीय सहित कांग्रेस के दो सदस्यों के वोट शामिल हैं।

बीजेपी की बाड़ेबंदी में थे दो सदस्य

कांग्रेस के तीन सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की है। बताया गया कि कांग्रेस के वार्ड 24, 25 और 33 के सदस्य अलग थे। दो सदस्य बीजेपी के खेमे में आए थे। बीजेपी के 4 सदस्य जीते थे, जबकि उनके साथ 8 सदस्य वोट करने आए थे।

कांग्रेस के 31 सदस्य वोट देने के लिए आए थे। वहीं बीजेपी के 8 सदस्य पहुंचे थे। हालांकि जिला परिषद में कांंग्रेस के 33 सदस्य चुनाव जीते। इनमें दो सदस्यों ने बीजेपी को वोट किया। कांग्रेस के दो सदस्य पहले ही भाजपा के बाड़ेबंदी में चले गए थे।

.

    Rajasthan Latest News

    Today Weather Update

    Our Group Site Links