कला शिविर में कलाकारों की अनूठी कला: प्रकृति और विरासत को बचाने का दिया संदेश

भरतपुर5 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

.

महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय आयोजित कला शिविर ‘कला-कलरव’ इन दिनों कला प्रेमियों के लिए खास बना हुआ है। जिसमें मंगलवार को उदयपुर के चित्रकार डॉ. सुरेंद्र सिंह चुण्डावत ने अपनी दो पेंटिंग्स में भरतपुर की ऐतिहासिक इमारतों को अनोखा रूप दिया है।

उन्होंने किलों, महलों और झरोखों को जोड़कर एक इंसान की आकृति बनाई है। यह आकृति ऐसी लगती है मानो राजस्थानी साफा पहने खुद भरतपुर शहर अपनी कहानी सुना रहा हो। इस शख्स के गले में लॉकेट की तरह महाराजा सूरजमल की छवि उकेरी गई है। पेंटिंग के ऊपर ‘कुंवर लिपि’ की लिखावट भी की गई है। डॉ. चुण्डावत का कहना है कि ऐतिहासिक इमारतें सिर्फ पत्थर नहीं, बल्कि हमारे अतीत की गवाह हैं। इन्हें बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

वहीं भरतपुर की पहचान रहे प्रवासी पक्षियों का दर्द भी कैनवास पर उभरा है। चित्रकार डॉ. क्षमा द्विवेदी ने ‘मौन पंख’ सीरीज के तहत दो पेंटिंग बनाई हैं। साल 2002 के बाद से रूस से आने वाले साइबेरियन सारस भरतपुर से रूठ गए हैं। पहली पेंटिंग में सारस के जोड़ों को हरे-भरे माहौल में खुशी से उड़ते दिखाया गया है। महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय कला शिविर 'कला-कलरव' में कलाकार अपनी कला के माध्यम से प्रकृति और विरासत को बचाने का संदेश दे रहे हैं। 16 से 27 नवंबर तक आयोजित हो रहे इस शिविर में देशभर से नामी चित्रकार और मूर्तिकार जुटे हुए हैं। शिविर में बनी पेंटिंग्स के जरिए प्रवासी पक्षियों की कमी का दर्द बयां किया गया है।

एक पेंटिंग में धुंधली आकृतियों के माध्यम से पक्षियों के कम होते जाने की चिंता दिखाई गई है बाहरी राज्यों से आए कलाकारों ने अपने रंगों और छेनी-हथौड़े से भरतपुर के गौरवशाली इतिहास और प्रकृति की अनकही कहानियों को बखूबी जीवंत किया है। शिविर प्रभारी एवं कुलसचिव च्यवन सिंह जोरवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति व जड़ों से जोड़ना है, जिससे विद्यार्थियों को अनुभवी कलाकारों से सीखने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर डॉ. श्रुति कक्कड़, पूजा सहल, ऋचा शर्मा, पवनी सक्सेना, उदयभान सिंह, अंजलि कुमारी और रविना फौजदार सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पत्थरों को तराश कर गढ़े जा रहे जीवन के रंग :- कैनवास के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसर में मूर्तिकार भी पत्थरों को तराशने में जुटे हैं। वे पत्थरों में आम आदमी के जीवन और आधुनिक सोच को आकार दे रहे हैं। इसके अलावा चित्रकार प्रमोद कुमार सिंह की एब्सट्रैक्ट पेंटिंग भी लोगों को खूब भा रही है। नीले रंग पर लाल और सफेद रंगों के मेल से बनी इस पेंटिंग में हर दर्शक को संघर्ष और नई उड़ान की अलग कहानी नजर आ रही है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links