- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bharatpur
- Committee Formed For Preparations Of Martyrdom Day On 25th December
25 दिसंबर के बलिदान दिवस की तैयारियों के लिए समिति गठित
- कॉपी लिंक

भरतपुर| महाराजा सूरजमल यूथ ब्रिगेड की बैठक मंगलवार को जाट धर्मशाला में आयोजित हुई। इसमें 25 दिसंबर को महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्थाओं के लिए पांच सदस्यीय आयोजन समिति गठित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन विस्तार के तहत सचिन फतेहपुर को जिला अध्यक्ष, सचिन गोपालगढ़ को जिला उपाध्यक्ष और विकास कांजौली को शहर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में किरावली में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को लेकर हो रहे विरोध पर रोष जताया । वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सूरजमल सर्वसमाज के सम्मान, न्याय, वीरता और एकता के प्रतीक थे। बैठक में अभिलेख फौजदार, सौरभ थेरावर, अंकुश कसौदा, शुभम सिनसिनी, नरेश कसौदा, सचिन फतेहपुर, अनुराग, कर्मवीर सिंह फौजदार, गोपाल फौजदार, सचिन गोपालगढ़ और विकास कांजौली मौजूद रहे।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















