• Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bharatpur
  • The 20 crore Golpura Road Was Supposed To Be Completed By August 2026, But Even After Three Months, Only 40% Of The Work Has Been Completed.

अगस्त 2026 तक पूरा होना था 20 करोड़ का गोलपुरा रोड, 3 माह बाद भी सिर्फ 40% काम

भरतपुर5 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

.

राजकुमार सिंह

दो साल से लोग गड्ढों, कीचड़ और जलभराव के बीच सफर करने को मजबूर हैं। सड़क बनाने के लिए 20 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट स्वीकृत हुआ, टेंडर भी जारी कर दिया गया, लेकिन मौके पर निर्माण की रफ्तार इतनी धीमी है कि काम अभी 40 प्रतिशत तक ही पहुंचा है।

यह स्थिति हीरादास केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड से सेवर-मथुरा बाईपास को जोड़ने वाले गोलपुरा बाईपास की है। यह ढाई किमी लंबे इस मार्ग से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे हों या कॉलेज पहुंचने की जल्दी में निकले विद्यार्थी, काम पर जाने वाले कर्मचारी हों या रोजी-रोटी के लिए दुकान खोलने वाले व्यापारी... गोलपुरा बाईपास से गुजरने वाले हर व्यक्ति को रोज परेशान होना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालक बचकर निकलने की कोशिश में कभी सड़क के किनारे पहुंचते हैं तो कभी बड़े वाहनों के बीच फंस जाते हैं।

इसी मार्ग पर पहले बस की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत भी हो चुकी है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन महेश शर्मा ने बताया कि इस रोड पर भारी ट्रैफिक की वजह से निर्माण कार्य में मुश्किल आ रही थी, लेकिन जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

समयसीमा निकली, सड़क और नालों का काम अधूरा:- गोलपुरा बाईपास के पुनर्निर्माण व चौड़ीकरण के साथ नालों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर कर निर्माण एजेंसी को काम सौंपा, लेकिन निर्धारित समय-सीमा निकलने के बाद भी परियोजना अधूरी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, डिवाइडर भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं। बारिश या पानी भरने की स्थिति में इनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। कई कॉलोनियों और गांवों के लिए महत्वपूर्ण रास्ता:- गोलपुरा बाईपास से सुभाष नगर, राधा नगर, गोलपुरा, अशोक विहार, बजरंग नगर, स्टेडियम नगर, अड्डा और मढ़ौनी सहित आसपास की अनेक कॉलोनियों और गांवों के लोग गुजरते हैं।

रोडवेज बसों के अलावा निजी बसें, लोक परिवहन और भारी वाहन भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाली का असर केवल आसपास रहने वाले लोगों पर नहीं, बल्कि रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों पर पड़ रहा है। इस परियोजना में देरी के साथ सड़क की चौड़ाई को लेकर पैदा हुआ विवाद भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना। वर्ष 2002 में राज्य स्तरीय भू-उपयोग परिवर्तन समिति, जयपुर ने नगर विकास न्यास के सुझाव पर बाईपास की चौड़ाई 80 फीट निर्धारित की थी। इसके बावजूद पिछले एक साल से सड़क को 100 फीट चौड़ा करने की चर्चा और विभागीय स्तर पर इस तरह की जानकारी सामने आने से सड़क किनारे रहने वाले लोगों में अपने मकान-दुकान टूटने की आशंका पैदा हो गई। इस असमंजस में दर्जनों लोगों ने अपने निर्माण खुद ही हटवा दिए। इससे उन्हें लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। बाद में प्रशासन के आदेश पर सड़क की चौड़ाई फिलहाल 80 फीट रखने का निर्णय हुआ।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links