- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Churu
- Churu News | Rajaldesar Police Arrest Two Absconding Accused In Laxmangarh
चार साल से फरार दो आरोपी एक दिन में गिरफ्तार:पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ और गोपालपुरिया से पकड़ा; दोनों पर स्थायी वारंट जारी था
- कॉपी लिंक

चूरू में राजलदेसर पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को एक ही दिन में गिरफ्तार किया। दोनों को लक्ष्मणगढ़ और गोपालपुरिया से पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक रतनगढ़ एडीजे ने दोनों के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। राजलदेसर थाने में दर्ज मारपीट और जानलेवा हमले समेत कई धाराओं के मामले में वारंट जारी हुआ था।
थानाधिकारी बेगाराम मीणा ने बताया कि चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। सुजानगढ़ एएसपी और रतनगढ़ डीएसपी की निगरानी में पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतननगर थाना क्षेत्र के धोधलिया निवासी किशनसिंह उर्फ कृष्णसिंह राजपूत (25) और सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ भूमा छोटा निवासी संदीप ढाका (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए चार साल से ठिकाने बदल रहे थे।
कार्रवाई में थानाधिकारी बेगाराम, कॉन्स्टेबल रविन्द्र और सुभाषचन्द्र शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने में रविन्द्र की विशेष भूमिका रही।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















