- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Assistant Professor Recruitment | High Court Stays Lifted
हाईकोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 से रोक हटाई:कॉलेज शिक्षा विभाग में 992 पदों पर हो सकेगी नियुक्तियां, ढाई महीने से अटकी थी भर्ती
- कॉपी लिंक

राजस्थान हाई कोर्ट ने कॉलेज शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 पर लगी रोक को हटा लिया है। रोक हटने से अब करीब 992 पदों पर नियुक्तियां हो सकेगी। इस परीक्षा के लिए करीब 92 हजार 600 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। जस्टिस अनूप ढंढ की अदालत ने यह निर्द
दरअसल आरपीएससी ने 18 सितंबर 2025 को अंग्रेजी सहित कुल 30 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। याचिकाकर्ता की ओर से परीक्षा में सामान्य ज्ञान के 15 प्रश्नों और अंग्रेजी विषय के 7 प्रश्नों के उत्तरों पर आपत्तियां जताई गई थी।

आपत्तियों का निस्तारण किए बिना इंटरव्यू शुरु किए- याचिकाकर्ता
याचिकाकर्ता का आरोप था कि आरपीएससी ने आपत्तियों का निस्तारण नहीं किया और फाइनल आंसर-की जारी किए बिना ही इंटरव्यू शुरू कर दिए। जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने भर्ती में अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक लगाते हुए आरपीएससी और सरकार से जवाब मांगा था। याचिकाकर्ता को दी राहत हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश दिए हैं। हालांकि उसका परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखा जाएगा। अदालत ने भर्ती परिणाम से रोक हटाते हुए कहा कि पूरी भर्ती याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।























