- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Zila Pramukh Election | Congress BJP Candidate List Live Update
LIVEजोधपुर में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय:दोनों पार्टियों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की; शाम तक आएगा रिजल्ट
- कॉपी लिंक

जोधपुर जिला प्रमुख को लेकर सुबह 11 बजे से नॉमिनेशन के साथ प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि बीजेपी और कांग्रेस ने अभी तक नामों की घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर नाम क्लियर कर सकती ह
रिटर्निंग अधिकारी आलोक रंजन ने बताया- जिला परिषद जोधपुर के प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक बुधवार सुबह 10 बजे अटल सेवा केंद्र के फर्स्ट फ्लोर पर होगी। सुबह 11 बजे तक नॉमिनेशन का समय रहेगा और 11:30 बजे तक स्क्रूटनी होगी।
नाम विड्रॉल का समय दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसके बाद कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। मतदान का समय दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके बाद परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
उप-जिला प्रमुख का चुनाव गुरुवार को
जिला प्रमुख के चुनाव के बाद उप-जिला प्रमुख के चुनाव प्रक्रिया गुरुवार को पूरी की जाएगी। उप-जिला प्रमुख के लिए भी सुबह 11 बजे तक नॉमिनेशन का समय रहेगा। इसके बाद स्क्रूटनी कर दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा।
उप-जिला प्रमुख को लेकर भी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।


खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















