- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Girdharpura Jaundice Outbreak | Contaminated Water Pipeline Crisis Kota
कोटा में दो और बच्चों को पीलिया,घरों में बनाए वार्ड:नालियों के बीच से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन से दूषित पानी का खतरा
- कॉपी लिंक

कोटा नगर निगम के क्षेत्र में आने वाले गिरधपुरा में पीलिया का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। दो और बच्चों में पीलिया के लक्षण सामने आए हैं। इलाके में नालियों से होकर गुजर रही पेयजल पाइपलाइन को बच्चों की परेशानी की वजह माना जा रहा है। हालात को देखते हुए लो
गिरधरपुरा गांव में प्रशासन की घोर लापरवाही का खामियाजा आम जनता और मासूम बच्चे भुगत रहे हैं। क्षेत्र में नालियों और सीवरेज का गंदा पानी पेयजल पाइपलाइन में मिलने के कारण पीलिया का प्रकोप फैल गया है।
हालात इतने भयावह हैं कि इलाके में अब तक करीब 70 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या 7 से 15 साल के बच्चों की है। हालांकि, पहले से भर्ती मरीजों में से करीब 10-15 लोगों की स्थिति में हल्का सुधार हुआ है और वे फिलहाल आराम पर हैं, लेकिन बच्चों में दो नए संदिग्ध मामले सामने और आए है।

फूटी पाइपलाइन और नालियों की गंदगी बनी बीमारी की जड़
स्थानीय निवासियों में जलदाय विभाग और प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं और पेयजल पाइपलाइन जगह-जगह से लीकेज है।
सप्लाई शुरू होते ही नालियों और सीवरेज का बदबूदार पानी सीधे घरों के नलों में पहुंच रहा है। हालांकि, अब इसे ठीक करवाया गया है, लेकिन अभी भी पीलिया के मरीज सामने आ रहे हैं।
निजी अस्पतालों का खर्च उठाना मुश्किल, घर के कमरे को बनाया वार्ड
स्थानीय निवासी दिनेश कुमार सुमन ने बताया कि 13 तारीख से उनके घर में यह संकट शुरू हुआ। उनके परिवार और रिश्तेदारी के 6 से 7 बच्चे इसकी चपेट में आ गए। एक बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अन्य बच्चों का घर पर ही इलाज चला रहे हैं।
सुमन ने बताया कि निजी अस्पतालों में रोजाना 4 से 5 हजार रुपए का बेड और इलाज का खर्च उठाना नामुमकिन है। इसलिए उन्होंने अपने घर के ही एक कमरे को अस्थायी वार्ड में तब्दील कर दिया है, जहां 4 बच्चों का इलाज चल रहा है।

बच्चों में कोरोना जैसा डर, परीक्षाओं पर लगा ब्रेक
इस बीमारी का सबसे ज्यादा असर 7 से 15 साल की उम्र के बच्चों पर पड़ रहा है, जिससे उनमें कोरोना काल जैसा खौफ बैठ गया है। संक्रमण के डर से बच्चों ने बाहर खेलना और एक-दूसरे से मिलना-जुलना पूरी तरह बंद कर दिया है।
स्थानीय निवासी नरेश सुमन ने बताया कि पहले उनकी 9 साल की बेटी को बुखार के बाद पीलिया हुआ, और अब 12 साल का बेटा भी इसकी चपेट में है। बेटे की आठवीं कक्षा की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन डॉक्टरों ने पीलिया की गंभीरता को देखते हुए पेपर दिलाने से साफ मना कर दिया है और पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी है।

सर्वे चल रहा है, दो नए केस
स्थानीय सीचएसी के डॉ. मिलन गोयल के अनुसार, गिरधरपुरा में सर्वे किया जा रहा है। पानी के सैंपल लिए गए थे जिससे ये तो साफ हो गया था कि इसी की वजह से बीमारी फैली है। पहले 70 मरीज सामने आए थे, जिनमें कुछ की तबीयत में सुधार है। अभी दो नए संदिग्ध केस आए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। जो भी केस सामने आए है उनका बेहतर इलाज चल रहा है और इलाके में रेगुलर मॉनिटरिंग की जा रही है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















