- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- ASP AIMIM Joint Rally In Lucknow | Ramabai Ambedkar Ground Show Of Force
लखनऊ महारैली में आगरा की ताकत दिखाने का दावा:26 नवंबर को ASP-AIMIM की संयुक्त रैली रमाबाई अंबेडकर मैदान में होगी
- कॉपी लिंक

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आजाद समाज पार्टी (ASP) अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में जुटी है। 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली महारैली AIMIM के साथ होगी। इसमें आगरा से भी बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर
विधानसभा चुनाव की तैयारी
पार्टी के लिए यह महारैली सिर्फ भीड़ जुटाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की ताकत और राजनीतिक सक्रियता दिखाने का मौका भी है। आगरा में दलित राजनीति को लेकर बसपा और सपा की बढ़ती सक्रियता के बीच आजाद समाज पार्टी भी अपनी मौजूदगी मजबूत करने में जुटी है।

आगरा की राजनीति में पार्टी पहले ही अपनी चुनावी तैयारियों के संकेत दे चुकी है। विधानसभा की नौ सीटों में से तीन सीटों फतेहपुर सीकरी, आगरा कैंट और फतेहाबाद पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। इनमें दो ओबीसी और एक अनुसूचित जाति वर्ग का चेहरा शामिल है। ऐसे में लखनऊ की महारैली को पार्टी के चुनावी अभियान के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

महारैली के सियासी मायने
आगरा से भागीदारी: लखनऊ में होने वाली महारैली में आगरा से बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचेंगे। स्थानीय स्तर पर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तैयार किया जा रहा है।
2027 की तैयारी: विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन को सक्रिय करने और अपने समर्थक वर्ग को एकजुट करने की कोशिश में है।
4 सीटों पर दावेदारी: आगरा की 9 विधानसभा सीटों में से 4 पर प्रत्याशी घोषित कर आजाद समाज पार्टी पहले ही चुनावी तैयारी का संकेत दे चुकी है। इसमें आगरा कैंट, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद और एत्मादपुर विधानसभा सीट शामिल है।
दलित राजनीति में जगह बनाने की कोशिश: बसपा और सपा के दलित सम्मेलनों और राजनीतिक गतिविधियों के बीच आजाद समाज पार्टी भी अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी है।
संगठन की ताकत का प्रदर्शन: महारैली में आगरा सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी पार्टी के लिए शक्ति प्रदर्शन का अवसर होगी।

खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















