- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Aligarh
- Aligarh GRP Rescue Girl From Delhi Train After Kidnapping Alert
किशोरी के अपहरण के शोर पर जीआरपी ने किया रेस्क्यू:दिल्ली में नौकरी न मिली तो घर लौट रही किशोरी, यात्री को हुआ शक, जीआरपी ने अलीगढ़ में उतारा
- कॉपी लिंक

बिहार के नालंदा जिले की 16 वर्षीय किशोरी घरवालों को बिना बताए दिल्ली में नौकरी की तलाश में पहुंच गई। वहां काम नहीं मिला तो जम्मू मेल से घर लौटने लगी। गुरुवार सुबह ट्रेन में एक अनजान व्यक्ति से बातचीत करते देखकर सहयात्री को शक हुआ। उसने डायल 112 पर फो
तड़के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंची जीआरपी
सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाबालिग को जबरन अपने साथ ले जा रहा है। इस पर जीआरपी की टीम प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 20434 जम्मू मेल में एस्कॉर्ट टीम के साथ किशोरी मिली। पुलिस उसे थाने लेकर आई और महिला हेल्प डेस्क पर बैठाकर पूछताछ की।
अनजान व्यक्ति से बातचीत को समझ लिया अपहरण
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह घरवालों को बिना बताए दिल्ली नौकरी की तलाश में गई थी। वहां काम नहीं मिला तो वापस घर लौट रही थी। ट्रेन में चाबी के छल्ले और धागे बेचने वाले एक अनजान व्यक्ति से उसकी बातचीत हो रही थी। इसी को देखकर किसी यात्री ने उसे जबरन ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। किशोरी ने अपने साथ किसी तरह की आपराधिक घटना होने से इनकार किया।
चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपी गई किशोरी
जीआरपी ने किशोरी के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को थाने बुलाया गया। रेलवे सुपरवाइजर मुनेश कुमारी के पहुंचने पर किशोरी को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। जीआरपी प्रभारी जितेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एसआई संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार और महिला कांस्टेबल सपना समेत पुलिस टीम इस कार्रवाई में शामिल रही।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















