- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Aligarh
- Aligarh Missing Sisters Case | Kidnapping FIR Filed After 18 Hours
अलीगढ़ में 2 बहनें लापता:पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं थी,पुलिस कर रही तलाश
- कॉपी लिंक

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में दो मासूम बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। 8 और 7 साल की दोनों बच्चियां पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकली थीं। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सूच
तस्वीर महल की तरफ जाते दिखीं बच्चियां
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 24 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे पिता ने किसी बात पर दोनों बेटियों को डांट दिया था। इसके बाद दोनों घर से निकल गईं। परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे एक पड़ोसी ने बच्चियों को तस्वीर महल की तरफ जाने वाले रास्ते पर देखा था। इसके बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।
रात 11:45 बजे दर्ज हुई एफआईआर
काफी देर तक बच्चियों के घर नहीं लौटने पर पिता ने बन्नादेवी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने 24 नवंबर की रात 11:45 बजे अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मामले की जांच उपनिरीक्षक संजीव कुमार को सौंपी गई है।
बच्चियों की तलाश में जुटी पुलिस
दोनों बच्चियों की उम्र कम होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में तलाश करने के साथ ही उनके लापता होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों बच्चियां खुद घर से निकली थीं या उनके साथ कोई अनहोनी हुई है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















