LIVE
सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर, 4 गोलियां लगीं:अंबेडकरनगर में एनकाउंटर, SP बाल-बाल बचीं; पूर्वांचल का बड़ा हथियार सप्लायर था

अरुणेश प्रताप सिंह | अम्बेडकरनगर24 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी (35) एनकाउंटर में मारा गया। वह पूर्वांचल का बड़ा हथियार सप्लायर था और पैसे लेकर हत्याएं करता था।

.

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात पता चला कि वाहिद शहर में छिपा है और भागने की फिराक में है। टीम ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके सीने और पैर में 4 गोलियां लगीं। वह सड़क पर गिर पड़ा।

पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि एसपी प्राची सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से बाल-बाल बच गईं।

मुठभेड़ रात 12 बजे जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शिव बाबा मंदिर के पास हुई। वाहिद गाजीपुर के बहरियाबाद का रहने वाला था। वह बिल्लू इंदौरिया गैंग का सक्रिय सदस्य था। उस पर 35 केस दर्ज थे। वह गोरखपुर के कैंट थाने से भी वॉन्टेड था।

घायल बदमाश वाहिद को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घायल बदमाश वाहिद को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 पॉइंट में एनकाउंटर की पूरी कहानी समझिए-

  1. एसपी प्राची सिंह ने बताया- 17 नवंबर को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। थाना अकबरपुर के शिव बाबा धाम के पास पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। मैं भी SOG टीम के साथ पहुंची। रात 12 बजे तेज रफ्तार में एक बाइक पर सवार 2 संदिग्धों ने बैरियर पार करने की कोशिश की।
  2. थाना प्रभारी के रोकने पर बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे थाना प्रभारी घायल हो गए। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। टीम ने उनकी घेराबंदी की, लेकिन एक बदमाश भागने में कामयाब रहा, जबकि दूसरा जवाबी फायरिंग में घायल हो गया।
  3. घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी (CHC) ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  4. मृतक की शिनाख्त वाहिद अंसारी पुत्र अबूबकर के रूप में हुई। सीसीटीएनएस (CCTNS) में जांच करने पर पता चला कि उस पर लूट, हत्या, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 35 मुकदमे दर्ज थे।
मुठभेड़ में कोतवाल भूपेंद्र सिंह और सिपाही सोनू यादव को गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुठभेड़ में कोतवाल भूपेंद्र सिंह और सिपाही सोनू यादव को गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया

राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 266 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 16,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई।

खबर लगातार अपडेट हो रही है….

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links