- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ayodhya
- Ayodhya Panchkosi Parikrama LIVE | Millions Devotees Reach Ram Nagari
अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा रात 2 बजकर 30 मिनट से:20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान,अयोध्या पूरी तरह राममय
- कॉपी लिंक

अयोध्या में देवउठनी या देवात्थानी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। भगवान पंचकोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं का आगमन हर ओर से लगातार जारी है। अनुमान है कि इस बार पंचकोसी परिक्रमा में करीब 20 लाख श्रद्धालु शाम

परिक्रमा में सम्मिलित होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर नागेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक किया और रामलला तथा हनुमानगढ़ी आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन किया और भगवान के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई।

19 नवंबर की रात से 21 नवंबर तक चलेगी परिक्रमा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचकोसी परिक्रमा 19 नवंबर की रात्रि 2 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होकर 20 नवंबर की रात 1 बजकर 55 मिनट तक चलेगी।
परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। परंपरा के अनुसार अधिकांश श्रद्धालु सरयू में स्नान करने के बाद नागेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे और फिर पंचकोसी परिक्रमा का संकल्प लेकर अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

परिक्रमा पूरी करने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू में पुनः स्नान करेंगे तथा अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन-पूजन करेंगे। देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकादशी व्रत भी रखेंगे। व्रती श्रद्धालु भगवान श्रीराम और भगवान विष्णु के दर्शन कर पूजा-अर्चना, जप और दान-पुण्य करेंगे।
श्रद्धालुओं से गुलजार हुई रामनगरी, मंदिरों और मार्गों पर दिख रही रौनक
पंचकोसी परिक्रमा शुरू होने से पहले ही पूरी अयोध्या भक्तिमय वातावरण में डूब गई है। रामपथ, धर्मपथ, परिक्रमा मार्ग और प्रमुख मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। धर्मशालाएं, आश्रम और विश्राम स्थल श्रद्धालुओं से भरे हुए हैं।
जगह-जगह भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। रामनगरी की गलियों में चारों तरफ श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भीड़ की लगातार निगरानी की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एटीएस कमांडो की तैनाती भी की गई है। इसके अलावा क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को सक्रिय रखा गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम परिक्रमा का वातावरण मिल सके।
अधिकारियों ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण
पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि तिवारी ने मातहत अधिकारियों के साथ पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिक्रमा मार्ग, प्रमुख प्रवेश स्थलों और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों की व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन की प्राथमिकता है कि लाखों श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें। यातायात, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या एक बार फिर सनातनियों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है। सरयू स्नान, नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक और पंचकोसी परिक्रमा के माध्यम से श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए उत्साहित हैं। पूरी अयोध्या में जय श्रीराम के जयघोष के बीच भक्ति और आस्था का विराट उत्सव दिखाई दे रहा है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















