सपा प्रदेश सचिव कार्यक्रम से नाराज होकर चले गए:बलिया में अकमल नईम खां मुन्ना बोले- अंबिका चौधरी ने सबके सामने अपमानित किया

पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

बलिया में शुक्रवार शाम पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने मुलायम सिंह यादव की स्मृति में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया। सपा के प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना कार्यक्रम से नाराज होकर चले गए।

.

अकमल ने कहा- अंबिका चौधरी ने कार्ड भेजकर उन्हें कार्यक्रम में बुलाया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात 9:30 बजे फोन कर अजीज रूमानी को राजधानी में रिसीव करने के लिए कहा गया। अकमल के मुताबिक, वे रात 1:30 बजे उन्हें लेने पहुंचे और रातभर जागने के बाद कार्यक्रम में आए।

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि किसकी सीट आरक्षित है। वे प्रदेश सचिव होने के नाते आगे बैठ गए थे। अकमल का आरोप है कि उनसे वहां से जाने को कहा गया। उन्होंने सवाल किया कि अगर सभी लोग सांसद या विधायक होते, तो क्या उन्हें शिकायत होती?

अकमल ने कहा- “हम मुसलमान हैं, इसलिए आप सभा में अपमानित करेंगे? बलिया विधानसभा में बिना मुसलमान के कोई राजनीति नहीं हो पाएगी।” उन्होंने कहा कि वे अखिलेश यादव के कार्यकर्ता हैं और पार्टी नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि सांसद धर्मेन्द्र यादव के आने पर देने के लिए बुके भी लाए थे। अकमल ने आरोप लगाया कि अंबिका चौधरी ने सबके सामने उनसे पूछा कि वे वहां आकर क्यों बैठ गए। उन्होंने कहा कि अंबिका चौधरी हमारे साथ पहले चंद्रशेखर जी के कार्यकर्ता रहे हैं और वे उन्हें जानते हैं।

अकमल ने आरोप लगाया कि उन्हें मुसलमान होने के कारण निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, “वो हमको अपमानित करने का काम किए हैं। जहां सम्मान नहीं, वहां रहना जरूरी नहीं। अपमानित होकर नहीं रहना है।”

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links