बरेली में 'SIR' से जुड़े 31,695 नए वोटर:कुल मतदाता 29.80 लाख पार, महिला वोटरों की बढ़त पुरुषों से ज्यादा

बरेली2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी - Dainik Bhaskar
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

बरेली जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत पिछले 7 महीनों में मतदाताओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों क

.

जिले की सभी 9 विधानसभाओं में कुल 31,695 नए वोटर जुड़े हैं। खास बात यह है कि नए वोटर बनने में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है—7 महीने में 17,168 महिला और 14,534 पुरुष मतदाता बढ़े हैं। अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 29,80,682 हो गई है।

जिले में मतदाताओं और बूथों का गणित कुल मतदाता: 29,80,682 पुरुष मतदाता: 16,23,852 महिला मतदाता: 13,56,774 थर्ड जेंडर: 56 कुल विधानसभा क्षेत्र: 09 मतदान केंद्र / मतदेय स्थल: 1,941 मतदान केंद्र और 3,807 मतदेय स्थल (बूथ)

वोट बनवाने या कटवाने के लिए नोट कर लें ये जरूरी तारीखें निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि सभी 3,807 बूथों पर बीएलओ (BLO) तैनात कर दिए गए हैं।

गतिविधि / कार्यक्रमनिर्धारित तिथि
मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन17 नवंबर 2026
दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक
विशेष अभियान दिवस (बूथ पर बैठेंगे BLO)21, 22, 28 और 29 नवंबर 2026
दावे और आपत्तियों का निस्तारण28 दिसंबर 2026 तक
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन04 जनवरी 2027

फर्जी नाम कटवाने या गलत जानकारी देने पर होगी 1 साल की जेल प्रशासन ने मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं:

सख्त कार्रवाई: लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 के तहत, यदि कोई व्यक्ति किसी का नाम कटवाने (फार्म-7) या जुड़वाने के लिए झूठी घोषणा करता है, तो उसे 1 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।

बीएलए की सीमा तय: राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (BLA) एक बार में अधिकतम 10 फार्म-6 और पूरे अभियान के दौरान कुल 30 फार्म-6 ही बीएलओ के पास जमा करा सकेंगे।

विशेष कैंप: 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस पर सभी बीएलओ और सुपरवाइजर फार्म-6, 7 और 8 के साथ अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। जिला स्तरीय अधिकारी खुद बूथों का भ्रमण कर इसकी समीक्षा करेंगे।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links