- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bareilly
- Bhupendra Chaudhary Statement On Akhilesh Yadav | Bareilly Political News
भूपेंद्र चौधरी बोले-अखिलेश सीजनल नेता, राहुल देशविरोधी एजेंडे के टूलकिट:बरेली में कहा- आजम जमीन कब्जाने वाले नेता हैं
- कॉपी लिंक

"अखिलेश यादव लंबे समय बाद अपने घर से बाहर निकले हैं। एक कमरे में बैठकर नकारात्मक राजनीति करने के कारण जनता उन्हें 'सीजनल नेता' के रूप में देखती है, जो केवल चुनाव आने पर ही सक्रिय होते हैं।" यह तीखा हमला उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौ
सिद्धिविनायक इंस्टीट्यूट में होने वाली संगठनात्मक बैठक से पहले पत्रकारों से रूबरू होते हुए मंत्री ने सपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है और वह केवल समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटकर भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है।
चुनाव आने पर ही सक्रिय होते हैं अखिलेश
गोरखपुर में अखिलेश यादव के करीब 20 किलोमीटर लंबे रोड शो और उसमें जुटी भीड़ के सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश की प्रमुख विपक्षी दल है और सभी पार्टियों को जनता के बीच अपनी बात रखने का अधिकार है। हालांकि, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव बहुत लंबे समय बाद अपने घर से बाहर निकले हैं। जनता उनके 10 साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रही है।
लंबे समय तक एक कमरे में बैठकर नकारात्मक राजनीति करने के कारण जनता उन्हें 'सीजनल नेता' के रूप में देखती है, जो केवल चुनाव आने पर ही सक्रिय होते हैं। उन्होंने दावा किया कि गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बदलते और विकसित होते उत्तर प्रदेश को देख रही है, और भाजपा बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा के विकास एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी।
आजम खान ने जमीनों पर कब्जे किए
जेल से बाहर आने के बाद आजम खान के 'अब चुनाव नहीं इंकलाब आएगा' और 'मुसलमान होने की सजा मिलने' जैसे बयानों पर मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आजम खान ने जो भी अनैतिक काम और अवैध गतिविधियां की हैं, वे सभी मामले न्यायालय के अधीन हैं। यूनिवर्सिटी बनाने के नाम पर गरीब लोगों को धमकाकर, अपमानित कर और जबरदस्ती उनकी जमीनों की रजिस्ट्री कराकर कब्जे किए गए। सरकार को देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और कोर्ट के आदेशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा।
‘राधे-राधे कमल खिला दे’ पर बोले मंत्री ये हमारी आस्था का विषय
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दा बनने और 'राधे-राधे कमल खिला दे' के नारे पर भूपेंद्र चौधरी ने स्पष्ट किया कि इसे राजनीतिक रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारी आस्था, परंपरा और विरासत का विषय है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का चरित्र प्रेरणा देने वाला है। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा होना और इस प्रकार के नारे लगना स्वाभाविक है, और वे पूरे देश में अपने आस्था के प्रतीकों का नाम श्रद्धा से लेते रहेंगे।
कांग्रेस का इतिहास देश को बांटकर राजनीति करने का
कांग्रेस के 'पहले राम, अब श्याम' के जरिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक, विशेषकर मुस्लिम समाज के तुष्टिकरण में अंधी हो गई है। कांग्रेस का इतिहास जाति और भाषा के नाम पर देश को बांटकर राजनीति करने का रहा है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे विदेशों में जाकर देश विरोधी बातें करते हैं और देश विरोधी एजेंडे के 'टूलकिट' के रूप में काम करते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में कई तथ्यों को छिपाया
सोनिया गांधी द्वारा लिखी गई किताब के सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपने निजी जीवन के विचार साझा किए हैं, लेकिन उसमें कई तथ्यों को छिपाने और लोगों को भ्रम में डालने का काम किया गया है।
'एक देश, एक चुनाव' और वोटर लिस्ट के विवाद पर
अखिलेश यादव के इस आरोप पर कि भाजपा एक वोटर लिस्ट तक सही नहीं करवा पा रही है और 'एक देश, एक चुनाव' की बात करती है, मंत्री ने कहा कि देश के संघीय ढांचे में ग्राम सभा से लेकर विधानसभा तक लगातार चुनाव होते रहते हैं। बार-बार आचार संहिता लगने से विकास की गति धीमी होती है और धन व समय का अपव्यय होता है, इसलिए भाजपा संसाधनों को बचाने के लिए 'एक देश, एक चुनाव' के पक्ष में है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदू वोटरों के नाम कटने के बयान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उनका स्पष्ट मत है कि हर पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल हो और अपात्र लोगों के नाम सूची से बाहर किए जाएं।
ब्राह्मण युवक के अपमान के आरोप और जातीय राजनीति पर
अखिलेश यादव द्वारा एक इंस्पेक्टर पर ब्राह्मण युवक से जूता और थूक चटवाने के आरोप और कार्रवाई न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और पूरा विपक्षी गठबंधन समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटकर अराजकता और जातीय संघर्ष फैलाना चाहता है। उनके पास जनता के हित का कोई एजेंडा नहीं है और वे केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं।
नए राजनीतिक गठबंधनों (चंद्रशेखर और ओवैसी) पर
चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के संभावित गठबंधन सहित अन्य नए गठबंधनों से भाजपा को होने वाले नुकसान के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां सभी राजनीतिक दलों को अपनी विचारधारा के आधार पर जनता के बीच जाने का पूरा अधिकार है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















