बुलंदशहर में कान्हा गौशाला में गोपाष्टमी पर्व:राष्ट्र चेतना मिशन ने गायों का पूजन कर चार दर्जन कार्यकर्ता सम्मानित किए

बुलंदशहर6 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर में राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं ने गोपाष्टमी पर्व पर नई मंडी स्थित कान्हा गौशाला में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गौमाता की पूजा-अर्चना कर गौसेवा और गौपालन का संकल्प लिया गया। नगर और आसपास के क्षेत्रों में बेसहारा, घायल, बीमार एवं

.

मंगलवार को अनूपशहर रोड स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जितेंद्र शर्मा, बीएसएफ के पूर्व कमांडेंट मधु कुमार राणा, अमर सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसएन दुबे, बीडीसी हरेन्द्र लोधी, पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अमित तोमर और संस्था की महिला विभाग प्रमुख अनीता त्यागी शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उद्योगपति ओमप्रकाश जालान ने की। राष्ट्र चेतना मिशन के संरक्षक सीए मनीष मांगलिक और अध्यक्ष हेमंत सिंह सहित अन्य लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद गौमाता का पूजन, आरती और पुष्पवर्षा की गई। उपस्थित लोगों ने गायों को गुड़, मिठाई और हरा चारा खिलाया तथा उनके चरण स्पर्श कर वंदन किया।

राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने कहा कि दीपावली और गोवर्धन पर्व के बाद अष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल में गौ-चारण शुरू किया था। इसी परंपरा के तहत गोपाष्टमी को गौसेवा के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links