किसानों ने डीएम को पांच मांगों का ज्ञापन सौंपा:चंदौली में नहरों की सफाई, चकबंदी और मुआवजे समेत मुद्दे उठाए

रविकांत सिंह | चंदौली2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों ने पांच मांगों का ज्ञापन सौंपा। - Dainik Bhaskar
किसानों ने पांच मांगों का ज्ञापन सौंपा।

चंदौली में भारतीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार से मुलाकात की। किसानों ने पांच मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें नहरों की सफाई, चकबंदी, बाढ़ से फसल खराब होने पर मुआवजा और धान खरीद मे

.

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में आपदा के दौरान किसानों की धान की फसल खराब हुई थी। सर्वे के बाद मुआवजा वितरण में लापरवाही हुई, जिससे कई किसान लाभ से वंचित रह गए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।

धान खरीद के रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतें

किसानों ने बताया कि धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है, लेकिन वेबसाइट पर छोटी-बड़ी गलतियों के कारण आवेदन खारिज हो रहे हैं या लंबित पड़े हैं। उन्होंने इस समस्या को दूर कराने का प्रस्ताव डीएम के सामने रखा, ताकि किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो।

चकबंदी में सर्वे नहीं होने का मुद्दा उठाया

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिले के एक हिस्से में चकबंदी का काम चल रहा है। वहां लेखपाल प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए सर्वे नहीं कर रहे हैं। किसानों ने डीएम से संबंधित लेखपालों को निर्देश देकर सर्वे कराने की मांग की।

रबी की बुवाई से पहले नहरों की सफाई कराने की मांग

धान की कटाई के बाद किसान रबी की फसल की बुवाई करेंगे। ऐसे में किसानों ने सभी नहरों का सर्वे कराकर सिल्ट साफ कराने की मांग की, ताकि रबी के सीजन में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके और किसानों को परेशानी न उठानी पड़े।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links