करंट लगने से बिजली मैकेनिक की मौत:फर्रुखाबाद में फिटिंग के दौरान हुआ हादसा, परिवार में कोहराम

फर्रुखाबाद5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में शनिवार को बिजली फिटिंग का कार्य करते समय करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। 32 वर्षीय योगेन्द्र शाक्य को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

.

यह घटना बाईपास पर कृष्णा पेट्रोल पंप के निकट हुई, जब योगेन्द्र शाक्य बिजली फिटिंग का काम कर रहे थे। अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान मालिक और किराएदार तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लोहिया ले गए।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने योगेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। योगेन्द्र शाक्य थाना मऊदरवाजा के ग्राम अजमतपुर निवासी मेघनाथ शाक्य के पुत्र थे।

योगेन्द्र की बाईपास से रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाने वाले रास्ते के नुक्कड़ पर बिजली की दुकान थी। वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उनके परिवार में मां, पत्नी रिचा और ढाई वर्षीय पुत्र नितांश हैं।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links