नोएडा में किशोरी ने लगाया रेप का आरोप:अपहरण कर लेकर जा रहा था, पुलिस ने किया बरामद, आरोपी को पकड़ा

नोएडा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो

फेज-वन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने युवक पर रेप का आरोप लगाया है। मंगलवार को आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने ट्रैक कर किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।

.

मूलरूप से जिला बलिया निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में सेक्टर-पांच स्थित हरौला गांव में परिवार के साथ किराए के घर में रहते हैं। उनके साथ 15 वर्षीय बहन भी रहती है। पड़ोस में अजय कुमार शाह नामक युवक भी रहता है।

आरोप है कि अजय अक्सर उनकी बहन से बात करता है। इसको लेकर उन्होंने कई बार आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व नहीं माना।

बहला फुसला कर ले गया साथ

आरोपी ने उनकी बहन को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया। 15 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे वह किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसकी सूचना जब परिजन को हुई तो वह खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद शाम के समय उन्होंने बहन को किसी तरह खोज निकाला, लेकिन आरोपी भाग गया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वह बहन को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और किशोरी के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक, किशोर ने अपने बयान में रेप का आरोप लगाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links