- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gonda
- Rajan Maharaj Supports Keshav Prasad Maurya Statement On Krishna Janmabhoomi
राजन महाराज बोले-कोई कहीं कथाओं का विरोध नहीं कर रहा:डिप्टी सीएम केशव के बयान का किया समर्थन, बोले- हमारे जैसे राम हैं वैसे कन्हैया
- कॉपी लिंक

गोंडा के जयप्रभा ग्राम में रामकथा समापन के बाद कथा वाचक राजन जी महाराज ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के श्री कृष्ण जन्म भूमि को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा- देश में संविधान है, कोर्ट है जो निर्णय होगा सबको स्वीकार होगा।
कन्हैया हैं सबकी बारी है। कन्हैया भगवान दूसरे के थोड़ी हैं हमारे जैसे राम हैं वैसे कन्हैया हैं। संविधान में है कोर्ट में है, जैसा फैसला होगा सबको स्वीकार होगा जैसे राम मंदिर का हुआ, उसका भी होगा।

मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान बागेश्वर बाबा के यूपी में कथाओं के किया जा रहे विरोध के सवाल पर कथा वाचक बोले- ऐसा कुछ नहीं है। कथा सरकार आए थे वहां भी कुंडा में कथा चल रही है सब अच्छा देखिए।
अच्छा,चारों तरफ अच्छा दिखेगा अच्छा हो जाएगा अपनी यात्रा में रहिए। कोई विरोध नहीं कर रहा है, सब इतनी भीड़ लगी है खूब जय-जयकार हो रही है।

गोंडा में चल रही कथा को लेकर कहा कि ये कथा बड़ी-छोटी नहीं होती है। कथा भगवान की कथा होती है। आलोक दास जी का पुण्य है, आप लोग का सौभाग्य है, हमारा भी पुण्य है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















