हमीरपुर में 23 वाहन चालकों के चालान:स्कूली वाहनों में ज्यादा बच्चे बैठाने पर कार्रवाई

मनोज कुमार | हमीरपुर26 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

हमीरपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दूसरे दिन परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियम तोड़ने पर 23 वाहन चालकों के चालान किए गए। इनमें ओवरस्पीड, खतरनाक ड्राइविंग और क्षमता से ज्यादा बच्चों को ले जाने वाले स्कूली वाहन शामिल थे।

.

खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के संदेह में 70 वाहनों की जांच की गई। नियम तोड़ने पर सात वाहनों के चालान हुए। ओवरस्पीड के खिलाफ 55 वाहनों की जांच में 12 चालकों के चालान किए गए।

बच्चों की सुरक्षा के लिए विभाग ने 42 स्कूली वाहनों की जांच की। सभी वाहनों की फिटनेस संतोषजनक मिली, लेकिन चार वाहनों में तय क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठे थे। इन चारों वाहनों के चालान किए गए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े में जागरूकता के साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ओवरस्पीड और खतरनाक ड्राइविंग दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह हैं। स्कूली वाहनों में क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाने से उनकी जान जोखिम में पड़ती है। ऐसे मामलों में छूट नहीं दी जाएगी।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links