QS सस्टेनेबिलिटी में IIT कानपुर की विश्व में 315 रैंक:सीएसजेएमयू 1301-1400 के बैंड में शामिल, यूपी के राज्य विवि में पहला स्थान

कानपुर3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में आईआईटी कानपुर व सीएसजेएमयू को मिला स्थान। - Dainik Bhaskar
क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में आईआईटी कानपुर व सीएसजेएमयू को मिला स्थान।

क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में आईआईटी कानपुर ने वैश्विक स्तर पर 315वीं रैंक हासिल की है। संस्थान को ओवरऑल 100 में से 79.6 अंक मिले हैं। पर्यावरण संरक्षण, शोध, शिक्षा, रोजगार और सुशासन जैसे मानकों पर संस्थान का प्रदर्शन बेहतर रहा है। खास तौर पर नॉलेज एक्सचेंज में 89.1 और एम्प्लायबिलिटी एंड अपॉर्च्युनिटी में 91.4 अंक हासिल कर आईआईटी ने अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है।

आईआईटी कानपुर की एकेडमिक बिल्डिंग।
आईआईटी कानपुर की एकेडमिक बिल्डिंग।

कुछ ऐसा रहा आईआईटी का स्कोर

रैंकिंग के एनवायरमेंटल इंपैक्ट कैटेगरी में आईआईटी कानपुर को एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी में 71.6, एनवायरमेंटल एजुकेशन में 88.3 और एनवायरमेंटल रिसर्च में 73 अंक मिले हैं। वहीं सोशल इंपैक्ट कैटेगरी में इक्वैलिटी के लिए 78.3, नॉलेज एक्सचेंज के लिए 89.1, इंपैक्ट ऑफ एजुकेशन के लिए 44.6, एम्प्लायबिलिटी एंड अपॉर्च्युनिटी के लिए 91.4 और हेल्थ एंड वेलबीइंग के लिए 75.7 अंक प्राप्त हुए हैं। गुड गवर्नेंस के मानक पर संस्थान को 76.4 अंक मिले हैं।

सीएसजेएमयू का हरा भरा कैंपस।
सीएसजेएमयू का हरा भरा कैंपस।

सीएसजेएमयू को यूपी के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान

इसी रैंकिंग में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने भी वैश्विक स्तर पर अपनी जगह बनाई है। विश्वविद्यालय को 1301-1400 के रैंकिंग बैंड में स्थान मिला है। एशिया में 490वीं और भारत में 61वीं रैंक हासिल हुई है। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में सीएसजेएमयू को पहला स्थान मिला है। विश्वविद्यालय का ओवरऑल स्कोर 47.8 रहा।

सुशासन के मानक पर सीएसजेएमयू को 80.1 अंक मिले हैं। समानता में 62, पर्यावरणीय स्थिरता में 56 और नॉलेज एक्सचेंज में 55.2 अंक हासिल हुए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि सतत विकास केवल रैंकिंग हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि हर उच्च शिक्षण संस्थान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

दुनियाभर के 2004 विश्वविद्यालय रैंकिंग में शामिल

क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में दुनियाभर के 2004 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। इनमें एशिया के 850, दक्षिण एशिया के 193 और भारत के 99 संस्थान शामिल हैं। रैंकिंग में पर्यावरणीय प्रभाव, सामाजिक प्रभाव और सुशासन को प्रमुख आधार बनाया गया है।

.

    UP Latest News Today

    Today Weather Update

    Our Group Site Links