भास्कर एनालिसिस
सपा के लिए आजम खान क्यों जरूरी:2027 चुनाव में ओवैसी की काट बनेंगे, पश्चिमी यूपी की 30 सीटों पर असर

लखनऊ2 घंटे पहलेलेखक: सैयद यासिर रजा
  • कॉपी लिंक

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुई सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने आजम खान को जमानत दे दी। माना जा रहा है कि बुधवार शाम तक आजम गाजियाबाद की डासना जेल से बाहर आ सकते हैं।

.

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद यूपी के सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। एक सवाल हर तरफ है कि विधानसभा चुनाव के दौरान आजम के बाहर रहने का सपा पर क्या असर पड़ेगा?

क्या आजम की रिहाई से भाजपा को परेशानी हो सकती है? क्या आजम AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की काट बनेंगे? पढ़िए इस रिपोर्ट में…

ये तस्वीर 31 अक्टूबर की है। रामपुर जिला जेल से बाहर आते ही आजम को ED ने अरेस्ट कर लिया था।
ये तस्वीर 31 अक्टूबर की है। रामपुर जिला जेल से बाहर आते ही आजम को ED ने अरेस्ट कर लिया था।

आजम खान, अब्दुल्ला खुद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

आजम खान को 2 पैन कार्ड मामले में 10 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। अब्दुल्ला आजम को भी 2 पैन कार्ड और फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामलों में सजा मिल चुकी है। इससे उनकी विधानसभा सदस्यता पहले ही रद्द हो चुकी है और वे भी सजायाफ्ता हैं।

भारतीय जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8(3) कहती है कि अगर किसी जनप्रतिनिधि या व्यक्ति को किसी मामले में 2 साल या उससे अधिक की सजा हो जाती है, तो वह जेल से बाहर आने के बाद भी अगले 6 साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाता है।

यानी जमानत मिलना केवल जेल से बाहर आने का रास्ता साफ करता है, सजा को पूरी तरह खत्म नहीं करता। आजम और अब्दुल्ला केवल तभी चुनाव लड़ सकते हैं, जब ऊपरी अदालत (हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट) केवल जमानत न दे, बल्कि उनकी सजा पर पूरी तरह रोक लगा दे।

इसके बावजूद 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आजम खान का जेल से बाहर आना यूपी की राजनीति में बड़े उलटफेर कर सकता है। 3 पॉइंट्स में जानिए…

1. सपा के लिए 'स्टार प्रचारक' की भूमिका निभाएंगे

चुनाव नहीं लड़ पाने के बावजूद आजम खान सपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारकों में शामिल होंगे। वे अपनी जज्बाती तकरीरों और आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। पश्चिमी यूपी से लेकर मध्य और पूर्वांचल की मुस्लिम बहुल सीटों पर उनकी मांग रहेगी। इससे सपा के कैडर में नया जोश भरने की उम्मीद है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को आजम से मिलने रामपुर जेल गए थे। यह अखिलेश और आजम की एक साल में तीसरी मुलाकात थी।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को आजम से मिलने रामपुर जेल गए थे। यह अखिलेश और आजम की एक साल में तीसरी मुलाकात थी।

2. ओवैसी की चुनौती को मिलेगी धारदार काट

सपा को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से जो सियासी चुनौती मिल रही है, आजम खान के बाहर आने से उसका असर काफी हद तक कम होने के आसार हैं। मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट रखने और बिखराव रोकने के लिए सपा को एक बार फिर आजम खान के रूप में अपना सबसे मुखर चेहरा मिल गया है।

आजम का मुरादाबाद और बरेली जिले में ज्यादा प्रभाव है। इन दोनों जिलों के बाहर भी सपा आजम खान की सलाह पर उम्मीदवार तय करती रही है। इसमें सुल्तानपुर की इसौली सीट और कासगंज की पटियाली विधानसभा सीट पर आजम की पैरवी से टिकट मिलते रहे हैं।

दरअसल, ओवैसी सपा से गठबंधन चाहते थे, लेकिन सपा ने उनसे हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद उन्होंने चंद्रशेखर से गठबंधन कर लिया था। इस वजह से सपा को मुस्लिम वोट खिसकने का खतरा दिख रहा था।

लखनऊ में 12 नवंबर को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का ऐलान किया था।
लखनऊ में 12 नवंबर को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का ऐलान किया था।

3. पश्चिमी यूपी में सपा को मिलेगी मजबूती

रामपुर और मुरादाबाद मंडल समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आजम खान का मजबूत जनाधार रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में सपा का अल्पसंख्यक नेतृत्व जो शून्य महसूस कर रहा था, वह अब भर जाएगा। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव उन्हें पश्चिमी यूपी की सीटों पर समन्वय की बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। माना जाता है कि आजम का पश्चिमी यूपी की करीब 30 सीटों पर असर है।

मुस्लिम बहुल सीटों पर 2023 निकाय चुनाव में AIMIM दिखा चुकी है दम

2024 लोकसभा में यूपी के अंदर ओवैसी की पार्टी भले ही कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हो, लेकिन इससे एक साल पहले 2023 में हुए यूपी निकाय चुनाव में AIMIM ने मेरठ में चौंकाने वाला प्रदर्शन किया था। पार्टी के मेयर प्रत्याशी मोहम्मद अनस 1.28 लाख वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे थे। भाजपा ने मेयर का चुनाव जीता था, जबकि सपा तीसरे और बसपा चौथे नंबर पर रही थी।

ओवैसी की पार्टी ने 5 नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की थी। इनमें संभल से एशिया मुशीर, हाथरस जिले के सिकंदराराऊ से मोहम्मद मुशीर, कानपुर जिले के घाटमपुर से गजाला तबस्सुम, मुरादाबाद जिले की कुंदरकी नगर पंचायत से जीनत मेहंदी और बरेली जिले की ठिरिया निजावत खान नगर पंचायत से इमरान खान अध्यक्ष चुने गए थे।

इसके अलावा पार्टी के 75 पार्षद और सभासद अलग-अलग निकायों में जीते थे। अकेले मेरठ में AIMIM के 11 पार्षद चुनाव जीतने में सफल रहे थे, जबकि 9 प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे।

भाजपा का अगला कदम क्या होगा

दूसरी ओर, आजम के रिहा होने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर विपक्ष पर हमलावर रुख अपना सकती है।

वरिष्ठ पत्रकार जैगम मुर्तजा के अनुसार, आजम खान की रिहाई से रामपुर और आसपास के जिलों में सपा का स्थानीय संगठन फिर से सक्रिय होगा। इससे आगामी चुनावों में सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो जाएगा।

रामपुर जेल के बाहर ईडी के अफसरों से आजम की काफी देर बहस हुई थी। इस दौरान आजम खान को हिरासत में ले लिया था।
रामपुर जेल के बाहर ईडी के अफसरों से आजम की काफी देर बहस हुई थी। इस दौरान आजम खान को हिरासत में ले लिया था।

अब जानिए क्या है पूरा मामला?

29 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड प्रकरण में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जमानत दी थी। हालांकि, उनकी सजा पर रोक नहीं लगाई थी।

इसके बाद 31 अक्टूबर को जेल से रिहा होने के कुछ ही समय बाद ही ED ने आजम को गिरफ्तार कर लिया था। उन पर जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है। 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से 16 नवंबर को इस पर सुनवाई कर अंतरिम राहत पर आदेश देने के लिए कहा था। इसके बाद आज (मंगलवार) हाईकोर्ट ने आजम खान को जमानत दे दी।

--------------------------------

भास्कर सर्वे में हिस्सा लें

आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए…

आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links