कांग्रेस नेता बोले-दशरथ जैसे पिता हों, तो हम मार दें:कैकेयी इतनी पावरफुल थीं, तो पुरुष प्रधान समाज कैसे हुआ

अतुल कुमार सिंह | लखनऊ2 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ में कांग्रेस नेता और पूर्व IAS डॉ. राकेश वर्मा ने कहा- कैकेयी के चलते राम को वनवास जाना पड़ा। अभी भी कुछ वैसी ही स्थिति है। आज के समय में राजा दशरथ की तरह कोई हो, तो बताइए हम को मार देंगे।

.

डॉ. राकेश वर्मा 1997 बैच के पीसीएस अधिकारी रहे हैं। 2019 में उन्हें IAS कैडर में प्रमोट किया गया था। हालांकि 2020 में उन्होंने इससे भी वीआरएस ले लिया। 9 सितंबर 2026 को कांग्रेस ज्वाइन की है।

वह गोमती नगर में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर ‘खामोश प्रहरी, अनकही संवेदनाएं’ कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसमें पुरुषों के भावनात्मक स्वास्थ्य, पारिवारिक जिम्मेदारियों और समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा चल रही थी।

पूर्व IAS डॉ. राकेश वर्मा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी।
पूर्व IAS डॉ. राकेश वर्मा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी।

दशरथ कमजोर थे, कैकेयी पावरफुल

उन्होंने कहा कि रामायण में भगवान राम को वनवास कैकेयी की वजह से जाना पड़ा था। जब कैकेयी इतनी प्रभावशाली थीं और राजा दशरथ इतना बड़ा फैसला नहीं रोक सके, तो इसे मातृसत्ता का उदाहरण क्यों नहीं माना जाए? उन्होंने सवाल उठाया कि भारत को हमेशा पितृसत्तात्मक समाज क्यों कहा जाता है?

सीता ने लक्ष्मण रेखा क्यों पार की

राकेश वर्मा ने कहा- अगर पति पत्नी का हित चाहता है और उसे किसी काम से रोकता है, तो क्या पत्नी को उसकी बात नहीं माननी चाहिए? उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पुरुष और महिला एक साथ हैं, तो क्या वे एक-दूसरे को सही-गलत नहीं बता सकते?

राकेश वर्मा 1997 बैच के पीसीएस अधिकारी थे। 2019 में आईएएस प्रमोट किया गया था।
राकेश वर्मा 1997 बैच के पीसीएस अधिकारी थे। 2019 में आईएएस प्रमोट किया गया था।

तलाक और बच्चों की कस्टडी में पुरुषों को होती है आर्थिक परेशानी

राकेश वर्मा ने कहा- तलाक और बच्चों की कस्टडी के मामलों में पुरुषों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। उन्होंने अपने दोस्त आनंद सिंह का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने बच्चों की कस्टडी के लिए सुप्रीम कोर्ट में दो बार मुकदमा लड़ा। इस दौरान वकीलों की फीस समेत करीब 4 करोड़ रुपए खर्च हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसी कानूनी प्रक्रिया में परिवार की जमा-पूंजी तक खत्म हो सकती है। पुरुषों को भी निष्पक्ष न्याय मिलना चाहिए।

…………………….

ये खबर भी पढ़िए-

होटल से कूदने वाली लड़की के हिंदू बॉयफ्रेंड का सुसाइड:लखनऊ जेल में तौलिये से फंदा बनाया; सुसाइड के लिए उकसाने में गिरफ्तार हुआ था

लखनऊ में होटल से गिरकर गर्लफ्रेंड की मौत मामले में जेल में बंद कारोबारी बॉयफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया। शव गुरुवार सुबह लखनऊ जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटकता मिला। गर्लफ्रेंड मुस्लिम थी और बॉयफ्रेंड हिंदू। 12 अक्टूबर को होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर 24 साल की समरीन की मौत हो गई थी। पढ़िए पूरी खबर

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links