मथुरा में कंस के पुतले को लाठियों से पीटा:साढ़े 18 हाथ ऊँचे पुतले को सड़कों पर घसीटा, भगवान कृष्ण बलराम की निकली सवारी

मथुरा2 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
कंस के पुतला पर लाठियां बरसाते चतुर्वेदी समाज के लोग - Dainik Bhaskar
कंस के पुतला पर लाठियां बरसाते चतुर्वेदी समाज के लोग

भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में गुरुवार को कंस वध मेला का आयोजन किया गया। अन्याय पर न्याय के प्रतीक इस महोत्सव में कंस के साढ़े 18 फीट ऊंचे पुतले को लाठियों से पीटा और फिर सड़क पर घसीटा गया। कहा जाता है द्वापर में भगवान श्री कृष्ण और उनके भाई बलराम

.

चतुर्वेदी समाज के लोगों ने चलाई लाठी

गुरुवार को चतुर्वेदी समाज के लोग रंगेश्वर क्षेत्र स्थित कंस टीला पर एकत्रित हुए। यहां टीला के पीछे जैसे ही भगवान कृष्ण और बलराम जी के स्वरूपों ने इशारा किया वैसे ही चतुर्वेदी समाज के लोगों ने लाठियों से पुतले को पीटना शुरू कर दिया। साढ़े 18 फीट ऊंचे पुतले पर बुजुर्ग,बच्चे सभी ने लाठियां चलाई। कहा जाता है भगवान श्री कृष्ण और उनके भाई बलराम जी ने जब कंस का वध किया था उस समय उनके साथ ब्रजवासी मौजूद थे। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।

कोई सर तो कोई धड़ लेकर दौड़ा

कंस टीला पर पुतले पर बरसी लाठियों से पुतला छलनी हो गया। इसके बाद पुतले के बचे हिस्से को चतुर्वेदी समाज के युवाओं ने सड़क पर गिरा दिया। यहां उस पुतले को सड़क पर घसीटा गया। इस दौरान कोई पुतला का सर तो कोई पुतला का धड़ लेकर इधर से उधर दौड़ता रहा। पुतला पूरी तरह छलनी नहीं हो गया तब तक उसे घसीटा जाता रहा।

निकाली गई शोभायात्रा

कंस वध के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कंस किला से शुरू हुई शोभायात्रा में आधा दर्जन से ज्यादा एक से एक आकर्षक झांकियां शामिल हुई। वहीं अन्तपाडा मोहल्ले से भगवान श्री कृष्ण और बलराम के स्वरूप हाथी पर विराजमान होकर निकले। इस दौरान चतुर्वेदी समाज के लोगों ने परंपरागत गीतों का गायन किया। जिसमें सबसे प्रसिद्ध चौबे जी आये खाट का पाया लाये,मार मार लट्ठन झुर कर आए गाया गया।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links