डीजे गाड़ियों के हुड़दंग पर पुलिस का हंटर:शादी समारोह के दौरान ट्रैफिक रोकने का मामला; हर गाड़ी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना

वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

मुज़फ़्फ़रनगर में शादी समारोह के नाम पर सड़कों पर हुड़दंग मचाने और यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाली DJ गाड़ियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। खालापार थाना क्षेत्र के 40 फुटा रोड पर एक के बाद एक कई DJ गाड़ियों के सड़क पर उत्पात मचाने का वीडियो सोशल म

.

दरअसल, मामला 40 फुटा रोड का है, जहां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए DJ गाड़ियों का काफिला पहुंचा था। एक के बाद एक कई गाड़ियां सड़क पर दिखाई दीं। आरोप था कि इनके चालकों और साथ चल रहे लोगों ने यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क पर हुड़दंग किया। इससे आवागमन बाधित हुआ और दूसरे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आया था। वीडियो में सड़क पर DJ गाड़ियों का काफिला दिखाई देने के बाद यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। सार्वजनिक सड़क पर शादी समारोह के नाम पर इस तरह की गतिविधियों से आम लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की शिकायत भी सामने आई थी।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन कारों का चालान किया है। प्रत्येक वाहन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। तीनों चालानों की कुल राशि 15 हजार रुपये है। कार्रवाई के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है कि शादी समारोहों में DJ गाड़ियों के नाम पर सड़क पर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सख्ती जरूरी है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links