- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Pratapgarh
- Pratapgarh Police Action | SP Suspends Station In charge Transfers Two
प्रतापगढ़ में चौकी प्रभारी निलंबित, दो थानाध्यक्षों का तबादला:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर एसपी ने की कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू
- कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की। कार्य में लापरवाही और जनशिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने पर भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सिंह को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। इसक
अमित सिंह के पास बड़ी संख्या में जनशिकायतें लंबित मिली थीं। पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई के दौरान लगातार ऐसी शिकायतें आ रही थीं, जिनमें लोगों ने भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी पर शिकायतों के निपटारे में रुचि न लेने का आरोप लगाया था। लोग अपनी समस्याएं लेकर चौकी पहुंचते थे, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने इसकी जांच कराई। जांच में चौकी प्रभारी के पास दर्जनों प्रार्थना पत्र लंबित पाए गए। इसके अलावा, विभिन्न मामलों की जांच में भी लापरवाही और सुस्ती सामने आई। कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और मनमानी पाए जाने पर एसपी ने उपनिरीक्षक अमित सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
इधर, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जिले के दो थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, चौकी प्रभारी सुवंसा उपनिरीक्षक राहुल कुमार गौतम को पदोन्नत जिम्मेदारी देते हुए थानाध्यक्ष महेशगंज बनाया गया है। वह महेशगंज थाने का कार्यभार संभालेंगे।
वहीं, संदीप कुमार तिवारी, जो वर्तमान में थानाध्यक्ष महेशगंज के पद पर तैनात थे, अब थानाध्यक्ष कोतवाली देहात की जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात पुष्पराज सिंह का तबादला फतेहपुर किया गया है।
एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल है। जनशिकायतों के जल्द निपटारे और जांच में लापरवाही को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ संदेश दिया गया है कि ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















