ओवैसी का गार्ड ऑफ ऑनर वाला वीडियो हटवाएगी सहारनपुर पुलिस:एक्स के 19 अकाउंट की सूची भेजी, पुलिस की छवि खराब होने का दिया हवाला

सहारनपुर16 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
ये वीडियो 21 नवंबर को हैं, जब ओवैसी को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया था। - Dainik Bhaskar
ये वीडियो 21 नवंबर को हैं, जब ओवैसी को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया था।

एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को सहारनपुर पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब पुलिस ने इससे जुड़े पोस्ट हटवाने की प्रक्रिया शुरू की है। सहारनपुर पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

.

पुलिस का कहना है कि कुछ अकाउंट धारक वीडियो को इस तरह शेयर कर रहे हैं, जैसे पुलिस ने गलती से ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया हो। पुलिस के मुताबिक, इस तरह के प्रचार से विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। इसी आधार पर संबंधित सामग्री हटाने के लिए एक्स कॉर्प से कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

ये है लेटर की फोटो।
ये है लेटर की फोटो।

साइबर क्राइम सेल के विवेचक ने भेजा पत्र

इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच की साइबर क्राइम सेल कर रही है। जांच की जिम्मेदारी विवेचक सुरेंद्र कुमार के पास है। उन्होंने एक्स कॉर्प के सुरक्षा एवं कानूनी नीति विभाग को पत्र भेजा है। इसमें उन एक्स अकाउंट की जानकारी दी गई है, जिनसे संबंधित वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।

पत्र में पुलिस ने बताया है कि कुछ अकाउंट धारक गार्ड ऑफ ऑनर देने की घटना को पुलिस की गलती के रूप में पेश कर रहे हैं। पुलिस ने इसे अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है। साथ ही संबंधित अकाउंट से साझा किए गए वीडियो और पोस्ट के लिंक हटाने की मांग की है।

अमेरिका के टेक्सास स्थित कार्यालय को भेजा पत्र

सहारनपुर पुलिस ने यह पत्र एक्स कॉर्प के सुरक्षा एवं कानूनी नीति विभाग को संबोधित किया है। पत्र में कंपनी के अमेरिका के टेक्सास स्थित कार्यालय का पता भी दर्ज है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही सामग्री की जानकारी कंपनी को दी है। साथ ही संबंधित पोस्ट पर जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

पुलिस ने पत्र के साथ 19 एक्स अकाउंट की सूची भी भेजी है। इन अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो और पोस्ट के लिंक शामिल किए गए हैं। पुलिस चाहती है कि कंपनी इन लिंक को हटाने की कार्रवाई करे।

एसएसपी ने पत्र भेजने की पुष्टि की

एसएसपी अभिनंदन ने भी एक्स कॉर्प को पत्र भेजे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम सेल में मामले की जांच कर रहे विवेचक सुरेंद्र कुमार ने कंपनी को पत्र लिखा है। इसमें 19 एक्स अकाउंट की सूची भेजकर संबंधित वीडियो और पोस्ट हटाने का अनुरोध किया गया है।

फिलहाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कार्रवाई की मांग की है। अब पोस्ट हटाने को लेकर एक्स कॉर्प की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

21 नवबंर को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

दरअसल सहारनपुर के सर्किट हाउस में शनिवार को पुलिसकर्मियों ने गफलत में AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। सुबह 11 बजे सुप्रीम कोर्ट के एक जज के सर्किट हाउस पहुंचने का कार्यक्रम था।

उनके स्वागत के लिए पुलिस की टीम गार्ड ऑफ ऑनर देने पहुंची थी। हालांकि, जज तय समय पर नहीं पहुंचे। इसी बीच ओवैसी अचानक सर्किट हाउस पहुंच गए। पुलिस टीम उन्हें ही जज समझ बैठी और सलामी दे दी।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links