- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Shamli
- Shamli News | Woman Reaches Lovers Home With Baraat In Kandhla Elam
बॉयफ्रेंड के घर ढोल-नगाड़ों संग बारात लेकर पहुंची:शामली में बोली- 7 साल से मेरे साथ था, अब शादी दूसरी लड़की से कर रहा
- कॉपी लिंक

शामली में देहरादून की एक लड़की मां और घरवालों के साथ अपने प्रेमी के घर बारात लेकर पहुंच गई। उसने हाथ में बैनर पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था- ‘दुल्हन लेकर आई बारात’।
लड़की कहना है कि बॉयफ्रेंड ने उससे 7 साल तक अफेयर चलाया, शादी का भरोसा दिया। लेकिन, अब शादी दूसरी लड़की से कर रहा है। 21 नवंबर को शादी होनी है।
लड़की के अचानक बारात लेकर पहुंचने पर बॉयफ्रेंड के घर के बाहर भीड़ लग गई। मामला कांधला क्षेत्र का गुरुवार शाम 6 बजे का है।
पहले देखिए 2 तस्वीरें….


अब जानिए पूरा मामला…
देहरादून में रहने वाली सोनिया बीएससी की छात्रा है। उसका बॉयफ्रेंड अंकुश मर्चेंट नेवी में तैनात है। वह शामली के एलम कस्बे में रहता है।
सोनिया और अंकुश के बीच पिछले कुछ दिनों से बातचीत बंद थी। इसी दौरान सोनिया को पता चला कि अंकुश की शादी दूसरी जगह तय हो गई है। 2 दिन बाद उसकी शादी होने वाली है। इसके बाद सोनिया परेशान हो गई।
पढ़िए लड़की ने जो कुछ बताया
7 साल पहले शादी में हुई थी मुलाकात
सोनिया ने बताया कि 2019 में अंकुश की बहन की शादी के दौरान उससे जान-पहचान हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे अफेयर में बदल गई।
दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें होती रहीं। अंकुश बार-बार शादी का वादा करता रहा। अंकुश ने उसके साथ शादी का कार्ड बनाकर वॉट्सएप पर भेजा था।

बहन से मिलाने के बहाने अश्लीलता की
अंकुश अपनी बहन और दोस्त से मिलाने के बहाने मुझे देहरादून में अपने साथ ले गया था। वहां मुझे दूसरे कमरे में ले गया और अश्लीलता की। इस दौरान भी वह शादी का भरोसा देता रहा। अंकुश के घरवालों को भी हमारे अफेयर के बारे में पता था।
शादी का कार्ड मिलने के बाद खुला मामला
हाल ही में मुझे पता चला कि अंकुश की शादी दूसरी जगह तय हो गई है। 21 नवंबर को उसकी बारात जानी है।
इस पर मैंने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मैंने अपने घरवालों को पूरी बात बताई। फिर अपनी मां-बहन समेत 9 लोगों को साथ लेकर एलम आ गई।
मैं अपने साथ किए गए शादी के वादे को पूरा कराने आई हूं। अंकुश के भरोसे मैं इतने साल तक उससे जुड़ी रही। इस पूरे घटनाक्रम से मानसिक रूप से परेशान हो गई हूं। मेरी तबीयत भी खराब रही। अब अंकुश से ही शादी करूंगी।

बारात पहुंचते ही बॉयफ्रेंड के घर के बाहर लगी भीड़
सोनिया और उसके घरवाले बैनर लेकर अंकुश के घर पहुंचे, तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एलम पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची।
सोनिया और उसके घरवाले पुलिस की शुरुआती कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद दोबारा अंकुश के घर पहुंच गए। मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
----------------------------
ये खबर भी पढ़ें
आजम बोले- चुनाव नहीं होगा, इंकलाब आएगा, जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचे

सपा नेता आजम खान जेल से रिहा होने के बाद बुधवार रात करीब 10 बजे रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा- चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा। बदलाव नहीं होगा, सैलाब होगा। ईडी वाले अपनी इमेज ठीक करें और अपने आप को सुधारें। पढ़ें पूरी खबर…
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















