सिद्धार्थनगर में पांच आरोपियों को 5-5 साल की जेल:गैंगस्टर एक्ट के 15 साल पुराने मामले में सजा, सभी पर लगा जुर्माना

रोहित सिंह | सिद्धार्थनगर14 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर एक्ट के करीब 15 साल पुराने मामले में अदालत ने पांच आरोपियों को पांच-पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। सभी पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

.

वर्ष 2005 के मामले में सुनाया फैसला

मंगलवार को एएसजे/एफटीसी-2 गैंगस्टर एक्ट न्यायालय के न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने लोटन थाने से जुड़े मामले में फैसला सुनाया। सजा पाने वालों में आलोक सिंह उर्फ मिंटू सिंह, रामविजय सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह उर्फ पिंटू सिंह, वीरेंद्र सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं।

पुलिस और मॉनिटरिंग सेल ने की पैरवी

मुकदमे की सुनवाई पुलिस की पैरवी और जिला मॉनिटरिंग सेल की निगरानी में पूरी हुई। अदालत ने पांचों दोषियों को सजा और जुर्माने से दंडित किया।

मामले में जिला मॉनिटरिंग सेल, अभियोजक नीरज श्रीवास्तव और लोटन थाने के न्यायालय पैरोकार आरक्षी धर्मेंद्र कुमार ने पैरवी की।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links