- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi Self Census Portal | DM Satyendra Kumar Online Registration
वाराणसी में 4 जनवरी को होगी बेघरों की जनगणना:1 दिसंबर से शुरू होगा चिह्नांकन, 16 से 30 नवंबर तक स्व-जनगणना का मौका
- कॉपी लिंक

वाराणसी में बेघर लोगों की भी जनगणना कराई जाएगी। इस संबंध में स्व-जनगणना को लेकर डीएम की प्रेस कांन्फ्रेंस में मौजूद एडीएम प्रशासन व उप निर्वाचन अधिकारी वाराणसी डॉ सदानंद गुप्ता ने दी। एडीएम प्रशासन ने बताया कि यह जनगणना 4 जनवरी 2027 को होगी।
इसके लिए 1 दिसंबर से ही ऐसे लोगों का चिह्नांकन किया जाएगा जो बेघर हैं। वहीं डीएम ने सभी से अपील किया कि 16 नवंबर से शुरू हुई स्वजनगणना में बढ़चढ़ के हिस्सा लें। ताकि 1 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच जब आप के घर जनगणना कर्मी पहुंचे तो आसानी से जनगणना हो जाए।
पोर्टल के माध्यम से ऐसे होगी स्व-गणना जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि शासन द्वारा इसके लिए एक समर्पित सेंसस पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर जाकर परिवार का मुखिया या घर का कोई भी ऐसा सदस्य, जिसे कंप्यूटर या इंटरनेट चलाना आता हो, अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके आसानी से लॉगिन कर सकता है।
लॉगिन करने के बाद स्व-गणना का पूरा फॉर्म स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों की व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी एक-एक करके भरी जा सकती है। सभी विवरण भरने और सबमिट करने के बाद डेटा पोर्टल पर सुरक्षित (सेव) हो जाएगा और आवेदक की एक विशेष 'सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी' (SE ID) जनरेट हो जाएगी।

डोर-टू-डोर सर्वे में मिलेगी बड़ी सहूलियत प्रशासन का मानना है कि स्व-गणना की इस आधुनिक पहल से न केवल आम जनता का कीमती समय बचेगा, बल्कि जनगणना कार्य में लगने वाले मानव संसाधन (मैनुअल पावर) को भी बड़ी राहत मिलेगी।
डीएम ने स्पष्ट किया कि जब आगामी चरण में जनगणना कर्मी (एन्यूमरेटर) घर-घर जाकर (डोर-टू-डोर) सर्वेक्षण करेंगे, तब ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके परिवारों को लंबी पूछताछ से नहीं गुजरना होगा।
नागरिक केवल अपनी जनरेट हुई 'एसई आईडी' (SE ID) जनगणना कर्मी को दिखाएंगे, जिससे उनके परिवार का पहले से दर्ज विवरण स्वतः सत्यापित हो जाएगा और पूरी प्रक्रिया बेहद कम समय में और सुगमता से पूरी हो जाएगी।
डीएम की जनपदवासियों से विशेष अपील जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मीडिया के माध्यम से वाराणसी के समस्त जनपदवासियों से इस डिजिटल अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने अनुरोध किया कि सभी नागरिक 30 नवंबर तक मिलने वाले इन 14-15 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्व-गणना अवश्य पूरी कर लें।
समय रहते ऑनलाइन विवरण दर्ज कर लेने से न केवल नागरिकों को आगे की प्रशासनिक प्रक्रियाओं में काफी आसानी होगी, बल्कि राष्ट्रीय महत्व के इस महाअभियान को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से संपन्न करने में भी प्रशासन को भरपूर सहयोग मिलेगा।

4 जनवरी को बेघरों की होगी जनगणना प्रेस कांन्फ्रेंस में मौजूद एडीएम प्रशासन व उप निर्वाचन अधिकारी वाराणसी डॉ सदानंद गुप्ता ने बताया - जनगणना के कई सारे आयाम हैं। सबसे पहले जो 16 से 30 नवंबर के मध्य हो रहा है, वो स्व-गणना हो रही है। उसके बाद सभी के घरों पर 1 दिसंबर से लेकर के 4 जनवरी 2027 के मध्य प्रगणक और सुपरवाइजर जाकर के घर-टू-घर आंकड़े इकट्ठा करेंगे।
सीएमएस (CMS) पोर्टल के माध्यम से आंकड़े पेपरलेस तरीके से किया जाएगा और 4 जनवरी 2027 को बेघर लोगों की गणना की जाएगी। वो एक स्पेशल डे है, जिसमें केवल बेघर की गणना होनी है। उससे पूर्व हम बेघर लोगों को चिह्नित करके रखेंगे।
ये होगा क्राइटेरिया एडीएम प्रशासन ने बताया - बेघर वो होते हैं जिनके पास अस्थायी कोई निवास नहीं होता है, जो कहीं विभिन्न प्रकार से शरण लिए होते हैं। बेघर वो लोग नहीं हैं जो इंस्टीट्यूशनल तरीके से कहीं जैसे हॉस्टल में रह रहे हैं अथवा कोई ऐसी जगहों पर रहते हैं जैसे जेल में रह रहे हों अथवा किसी जो हॉस्टल के अलावा जो वर्किंग हॉस्टल्स हैं उसमें रह रहे हैं। जिनके पास कोई भी रहने की छत नहीं है, उनको बेघर की श्रेणी में रखा जाता है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















