धामी बोले- महिला मुद्दों पर चर्चा से बच रहा विपक्ष:राजनीति के लिए बनाया अराजकता का माहौल; संसद के विशेष सत्र में विपक्ष से सहयोग की उम्मीद, सीएम धामी ने साधा निशाना

देहरादून46 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - Dainik Bhaskar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संसद का विशेष सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इसमें देश और समाज से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा होनी है। खासतौर पर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर संसद में विचार-विमर्श होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदार

.

उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि संसद लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच है। यहां जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और समाधान निकालने की परंपरा को मजबूत किया जाना चाहिए। विपक्ष को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्यवाही में सहयोग करना चाहिए, ताकि महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हो सके।

पिछले हंगामे को लेकर विपक्ष पर निशाना

सीएम धामी ने विपक्ष के सहयोग की उम्मीद जताने के साथ ही पिछले दिनों संसद में हुए हंगामे को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए संसद में शोर-शराबा किया और अराजकता का माहौल बनाया। देश ने देखा है कि किस तरह सदन की कार्यवाही को बाधित किया गया।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस बार विपक्ष अपने पिछले रवैये को दोहराने के बजाय सकारात्मक भूमिका निभाएगा। संसद में चर्चा और संवाद के जरिए ही लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। इसलिए जरूरी है कि सभी दल सदन को राजनीतिक टकराव का मंच बनाने के बजाय जनहित के मुद्दों पर चर्चा को प्राथमिकता दें।

महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा के बीच सियासी संदेश

सीएम धामी के बयान के दो राजनीतिक पहलू हैं। एक तरफ उन्होंने विशेष सत्र में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा को महत्वपूर्ण बताया, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष को सहयोग की नसीहत देकर उसके पिछले संसदीय व्यवहार पर सवाल खड़े किए। इस तरह मुख्यमंत्री ने विशेष सत्र के एजेंडे के साथ विपक्ष के रवैये को भी राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links