जौलजीबी विवाद- MLA धामी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक:कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया को भी राहत; CM के मंच पर की थी तोड़फोड़-हंगामा

नैनीताल13 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान मंच पर तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी को हाई कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने विधायक धामी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक लगा द

.

सोमवार को न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने सुप्रीम कोर्ट के अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य मामले में दिए गए निर्देशों के आधार पर यह आदेश दिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 35 के तहत नोटिस दिए बिना गिरफ्तारी किए जाने का मुद्दा उठाया गया था।

जौलजीबी मेले में CM के मंच पर तोड़फोड़ करते कांग्रेस विधायक हरीश धामी।
जौलजीबी मेले में CM के मंच पर तोड़फोड़ करते कांग्रेस विधायक हरीश धामी।

क्या दलील दी गई, सरकार ने क्या कहा?

याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट में कहा गया कि 15 नवंबर को दर्ज मुकदमे में पुलिस ने चार लोगों को BNS की धारा 35 का नोटिस दिए बिना गिरफ्तार कर लिया। उन्हें भी गिरफ्तारी की आशंका है। इसलिए गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई।

अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य मामले का हवाला देते हुए कहा कि सात साल से कम सजा वाले अपराधों में गिरफ्तारी से पहले निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है।

वहीं, सरकार की ओर से कहा गया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया गया था। इस दौरान पोडियम में तोड़फोड़ की गई और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिका निस्तारित कर दी।

कार्यक्रम में खुद विधायक भी साउंड सिस्टम लेकर पहुंचे लोगों से मारपीट करते दिखाई दे रहे थे।
कार्यक्रम में खुद विधायक भी साउंड सिस्टम लेकर पहुंचे लोगों से मारपीट करते दिखाई दे रहे थे।

जौलजीबी मेले में हुआ था हंगामा

दरअसल, 14 नवंबर को पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद वह कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। इसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस विधायक हरीश धामी माइक लेकर मंच पर पहुंचे और अपनी बात रखने लगे।

विधायक का आरोप था कि मेले की अध्यक्षता उनसे कराई गई, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र की समस्याएं रखने का मौका नहीं दिया गया। इसी दौरान उनके माइक की आवाज बंद हो गई। इससे नाराज होकर वह साउंड सिस्टम की ओर बढ़े। इस दौरान साउंड सिस्टम से जुड़े लोगों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। मंच पर भी तोड़फोड़ हुई थी।

हंगामे के बाद विधायक ने सरकार पर कई तीखे वार किए थे।
हंगामे के बाद विधायक ने सरकार पर कई तीखे वार किए थे।

चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया था गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने विधायक हरीश सिंह धामी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, राम सिंह रोकाया, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह गर्ब्याल और विक्रम दानू समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

18 नवंबर को पुलिस ने चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं राम सिंह रोकाया, विधायक प्रतिनिधि नृप सिंह गर्ब्याल, सौरव मर्तोलिया और विक्रम दानू को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़, अभद्र भाषा का इस्तेमाल, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं।

मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1), 132, 191(2), 324(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links