राजस्थान-MP में शीतलहर का अलर्ट, पारा 10°C से नीचे आया:दिल्ली की हवा लगातार 10वें दिन जहरीली; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

9 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फबारी के बाद पारा लगातार गिर रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में झीलें जम गई हैं। मैदानी राज्यों में कोहरा बढ़ गया है। रात का पारा 10°C से नीचे पहुंच गया है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश के भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9°C दर्ज किया गया। देश के मैदानी शहरों में भोपाल छठे स्थान पर रहा। यहां का पारा शिमला 9.2 °C और शिलांग 9.3°C से भी नीचे पहुंच गया। वहीं, राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3°C दर्ज किया गया।

सोमवार को श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। श्रीनगर में रात का तापमान माइनस 1.6°C और पहलगाम में तापमान माइनस 4.6 डिग्री तक पहुंच गया।

आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से…

मैप में देशभर का तापमान

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

26 नवंबर

  • पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली और चंडीगढ़ में घने कोहरे का यलो अलर्ट है।
  • आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में बारिश का यलो अलर्ट है। तेज हवाएं भी चलेंगी।

27 नवंबर

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में घने कोहरे का यलो अलर्ट है।
  • लगातार तीसरे दिन आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में बारिश का यलो अलर्ट है।

अब प्रदूषण का हाल

नई दिल्ली में मंगलवार को डेटा रिकॉर्ड करने वाले 58 मॉनिटरिंग स्टेशन में से 34 स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता 'खराब', 19 पर मॉडरेट और 5 पर बहुत खराब कैटेगरी में रही।

IMD के 'एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम' ने अनुमान लगाया है कि अगले 3 दिन तक दिल्ली की हवा बेहद खराब रहने की संभावना है।

CPCB के अनुसार, 0-50 AQI को अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है।

मौसम की 2 तस्वीरें…

श्रीनगर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मंगलवार सुबह एक व्यक्ति कार पर जमी बर्फ को साफ करता दिखा। यहां पारा माइनस 0.4°C रहा।
श्रीनगर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मंगलवार सुबह एक व्यक्ति कार पर जमी बर्फ को साफ करता दिखा। यहां पारा माइनस 0.4°C रहा।
जलपाईगुड़ी में तापमान गिरने से घने कोहरे से दृश्यता कम हो गई।दिन के समय हाईवे पर गाड़ियों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़े।
जलपाईगुड़ी में तापमान गिरने से घने कोहरे से दृश्यता कम हो गई।दिन के समय हाईवे पर गाड़ियों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़े।

देशभर का तापमान, एक टेबल में

टिप ऑफ द डे

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links