- Hindi News
- National
- Delhi Influencer Neha Bisht Fan Assault Case | Father Neighbor Arrested
इन्फ्लुएंसर के घर में घुसने पर युवक की पिटाई, मौत:एकतरफा प्यार में चेन्नई से दिल्ली आया था; यूट्यूबर के 29 लाख फॉलोअर्स, पिता-पड़ोसी गिरफ्तार
- कॉपी लिंक

दिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा बिष्ट के घर एक फैन जबरन घुस गया। वह नेहा से शादी करने की जिद करने लगा। इससे गुस्साए परिवारवालों और कुछ पड़ोसियों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान 15 नवंबर को मौत हो गई। पुलिस ने मामले में नेहा के पिता वीरेंद्र बिष्ट और एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक नेहा की शादी कहीं और तय होने से नाराज था। वह उनसे एकतरफा प्यार करने लगा था, जबकि नेहा उसे जानती तक नहीं थीं।
नेहा बिष्ट के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी रील्स पर लाखों व्यूज आते हैं। वह इन दिनों इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी सगाई और आने वाली शादी से जुड़े वीडियो पोस्ट कर रही थीं।

7 नवंबर को नेहा के घर पहुंचा था अभिनव
यूपी के गाजीपुर का रहने वाला अभिनव चेन्नई की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह 7 नवंबर को पूर्वी दिल्ली के मधु विहार स्थित नेहा के घर पहुंचा था। उस समय नेहा घर पर ही थीं। 8 नवंबर को दर्ज FIR में आरोप लगाया गया कि अभिनव शराब के नशे में था।
पीठ और पैर में आई थीं गंभीर चोटें
पुलिस के मौके पर पहुंचने पर अभिनव की पीठ और दाएं पैर में गंभीर चोटें मिली थीं। उसे राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 15 नवंबर को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर नेहा के पिता और एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाली जा रही है।
----------------
ये खबर भी पढ़ें…
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या:बाइक पर आए 2 हमलावर, सरेबाजार गोलियां मारीं

अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी कार धुलवाने के लिए जा रहा था, तभी लोहारका रोड पर बाइक पर आए दो हमलावरों ने गोलियां मार दीं। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखा। पूरी खबर पढ़ें...
SCO समिट में मोदी बोले- दुनिया में युद्ध-अशांति पर चर्चा: हम भारत में सिविलाइजेशन डायलॉग कर रहे; मीटिंग में पाकिस्तानी मंत्री भी मौजूद
1:25बेंगलुरु में पिता ने बेटे की हथौड़े-चाकू से हत्या की: पत्नी की भी हत्या की कोशिश, बेडरूम में 4 दिन बंद रखा, अफेयर का शक था
0:32योगी ने पूछा- मां ने आखिरी सांस कब ली: केयर टेकर्स से मिले; पार्थिव शरीर को एकटक निहारते रहे, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, PM-गृहमंत्री ने फोन कर दी सांत्वना
0:41भोपाल में बनी बर्ड फ्लू की दुनिया की पहली वैक्सीन: 1-2 रुपए होगी एक डोज की कीमत; शिवराज बोले- 300 करोड़ में बनेगी BSL-4 लैब
0:55






















